फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Six degree holders, including LLB, and two diploma holders file nomination for sarpanch

एलएलबी सहित छह डिग्री व दो डिप्लोमा धारक ने भरा सरपंच के लिए नामांकन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Six degree holders, including LLB, and two diploma holders file nomination for sarpanch
गांव मताना में नामांकन भरते दलबीर शास्त्री। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। जिले में सरपंच पद के लिए इस बार कई प्रत्याशी अपना नामांकन भर रहे हैं, लेकिन गांव मताना में अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है। यहां पर एलएलबी सहित छह डिग्रियों व दो डिप्लोमा धारक प्रत्याशी दलबीर शास्त्री ने अपना नामांकन भरा है। यह प्रत्याशी जिले का ऐसा पहला प्रत्याशी होगा, जिसके पास इतनी डिग्रियां व डिप्लोमा है।
विज्ञापन

फतेहाबाद की ग्राम पंचायत मताना में पहले फतेहाबाद शहर की पांच कॉलोनियां आती थीं। इस बार यह सभी कॉलोनियां नगर परिषद में मर्ज कर दी गई। अब गांव मताना में ही सरपंच पद के लिए चुनाव हो रहा है। यहां पर दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वीरवार को गांव में सरपंच पद के लिए दलबीर शास्त्री ने अपना नामांकन भरा तो उनकी शैक्षणिक योग्यताएं देखकर चुनाव अधिकारी भी हैरान रह गए। दलबीर शास्त्री ने संस्कृत में बीए ऑनर्स, बीएड, एमए संस्कृत, एमए सोशियोलॉजी, एचएसआई में एक साल का आईटीआई डिप्लोपा, एलएलबी, फोरेंसिक साइंस में डिप्लोमा किया हुआ है और फिलहाल एलएलएम कर चुके हैं।
विज्ञापन

कोट
मैं चंडीगढ़ में फोरेंसिक लैब में काम करता था। फोरेंसिक साइंस का मुझे शौक है। मेरे गांव में शहरी कॉलोनियां मर्ज होने के कारण गांव में काम कम होता था और शहरी कॉलोनियों का सरपंच होने के कारण वहां पर अधिक। इस बार जब स्वतंत्र पंचायत बनी है, तो गांव के विकास के लिए मैं चंडीगढ़ से नौकरी छोड़कर सरपंच पद का चुनाव लड़ने आया हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दलबीर शास्त्री, प्रत्याशी सरपंच पद मताना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed