फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Six colonies of the district became regular, maximum three colonies of Bhuna

Fatehabad News: जिले की छह कॉलोनियां हुईं नियमित, सबसे ज्यादा भूना की तीन कॉलोनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Six colonies of the district became regular, maximum three colonies of Bhuna
फतेहाबाद/भूना। टाउन एंड प्लानिंग विभाग के अधिकारियों द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर प्रदेश सरकार ने मुहर लगाते हुए जिले की छह कॉलोनियों को नियमित करने की मंजूरी दे दी है। इनमें से अधिक तीन भूना की है जबकि एक-एक टोहाना, भट्टू व फतेहाबाद के गांव भोड़ियाखेड़ा की कॉलोनी शामिल हैं। अब इन कॉलोनियों में अलग-अलग विभागों की ओर से मूलभूत सुविधाएं बढ़ाने पर काम किया जाएगा।फतेहाबाद की भोड़ियाखेड़ा कॉलोनी, टोहाना के प्रेम नगर व बेगमपुर कॉलोनी, भट्टू के गणेश विहार के अलावा भूना में अनाज मंडी के पीछे एक्सटेंशन अग्रवाल कॉलानी, शनिदेव मंदिर एवं मास्टर कॉलोनी तथा पुरानी सिंगला कॉटन फैक्टरी के सामने कुलां रोड स्थित कॉलोनियों को वैध किया गया है। टाउन एंड प्लानिंग विभाग ने पांच कॉलोनियों के प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय को भेजे थे। इन प्रस्तावों के अनुसार जो कॉलोनियां नियमों पर खरा उतर रही हैं, उनमें से तीन कॉलोनियों को वैध करने के लिए सरकार ने सूचना जारी कर दी है। सरकार का प्रयास है कि लोकसभा चुनाव से पहले डीटीपी विभाग के सर्वे में नियमों पर खरा उतरने वाली सभी कॉलोनियों को नियमित किया जाए।
विज्ञापन

जनहित के लिए अच्छा फैसला
अवैध कॉलोनियों को वैध करके सरकार ने उचित फैसला लिया है क्योंकि अवैध श्रेणी में होने के कारण कॉलोनी के लोग मूलभूत सुविधाओं से तरस रहे हैं। वहीं, बैंक लोन व रजिस्ट्री इत्यादि के मामले में भी परेशान थे। सरकार को यह निर्णय पहले ही लेना चाहिए था। मगर देर आए, दुरुस्त आए। यह जनहित के लिए अच्छा फैसला है।
विज्ञापन

-श्याम लाल बंसल, निवासी, भूना
कॉलोनी वासियों को तोहफा मिला है
नगरपालिका दायरे में सात से अधिक कॉलोनियों को अवैध श्रेणी में रखा हुआ है। नगरपालिका अधिकारियों ने कई बार शहरी निकाय विभाग को प्रस्ताव पत्र भेजकर इन कॉलोनियों को वैध करने की सरकार से गुहार लगाई है। सरकार को 80 फीसदी से अधिक आबादी वाली कालोनियों को वैध घोषित करना चाहिए। नगर पालिका के दायरे से बाहर तीन कॉलोनी को सरकार द्वारा वैध घोषित करने पर कॉलोनी वासियों को तोहफा मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रोहताश गोयल, पार्षद
विकास कार्यों के बंद दरवाजे खुलेंगे
शनिदेव एवं मास्टर कॉलोनी नगरपालिका के दायरे से बाहर है। जहां पर मूलभूत सुविधाओं को लेकर कॉलोनी के लोग लंबे समय से जूझ रहे थे। मगर अब सरकार ने कॉलोनी को वैध कर दिया है। इससे लोगों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। अब कॉलोनी में विकास कार्यों के बंद दरवाजे खुलेंगे।
-अनिल भूटानी, निवासी, मास्टर कॉलोनी भूना
मुख्यमंत्री का फैसला काबिले तारीफ

सरकार ने भूना शहर में तीन रिहायशी कॉलोनियों को वैध करने की मंजूरी दे दी है। इससे हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। सरकार के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी। अवैध श्रेणी में होने के कारण यहां की जमीनों की रजिस्ट्री रुकी हुई थी और कॉलोनी वासियों को मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझना पड़ रहा था। मुख्यमंत्री का फैसला काबिले तारीफ है।
-सुशील मालिक, निवासी, भूना
कोट

नगरपालिका दायरे के अंदर पूर्ण रूप से विकसित कॉलोनी को वैध नहीं किया गया है। मगर नगरपालिका दायरे से बाहर की तीन कॉलोनी को वैध कर दिया गया है।जहां पर भू-माफियाओं को फायदा पहुंचाया गया है। वैध की गई कालोनियां नियमों को भी पूर्ण नहीं कर रही है जबकि शहर की सात काॅलोनियों की अनदेखी हुई है।
नरेंद्र बागड़ी, वाइस चेयरमैन, नगरपालिका भूना
कोट

नगरपालिका के दायरे में सात अवैध कॉलोनियां वैधता के सभी नियमों पर खरा उतर रही है। जिन्हें वैध करने की सिफारिश उच्च अधिकारियों को भेजी जा चुकी है। सरकार ने जिन तीन कॉलोनियों को वैध किया है, वह नगरपालिका के दायरे से बाहर है। उम्मीद है कि सरकार का तोहफा नगरपालिका दायरे की कॉलोनियों को भी वैध के रूप में मिलेगा।

जोगिंदर सिंह सिंधू, पालिका अभियंता नगर पालिका भूना
कोट
फतेहाबाद जिले में छह कॉलोनियां वैध की गई है। शहर भूना में नगरपालिका दायरे से बाहर की तीन कॉलोनी वैध हुई है। इन कॉलोनियों की रिपोर्ट टाउन एंड प्लानिंग विभाग ने डीटीपी गुंजन वर्मा के मार्गदर्शन में भेजी थी। अब सरकार ने मंजूरी दे दी है।
ऊषा देवी, इंस्पेक्टर, टाउन एंड प्लानिंग विभाग फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed