फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Sirsa from Delhi - the vehicle will not enter the city, will leave directly from the mini bypass

सिरसा से दिल्ली आने-जाने वाले वाहन नहीं करेंगे शहर में प्रवेश, सीधे निकलेंगे मिनी बाईपास से

Sat, 05 Apr 2014 12:56 AM IST
fatehabad
fatehabad Updated Sat, 05 Apr 2014 12:56 AM IST
विज्ञापन

अब शहरवासियों को हररोज लगने वाले जाम से निजात मिल जाएगी। नेशनल हाईवे नंबर 10 पर पिछले तीन वर्षों से चल रहा मिनी बाईपास का निर्माण कार्य बृहस्पतिवार को पूरा हो गया। शुक्रवार को इस बाईपास पर जनता के लिए आवागमन खोल दिया गया।

विज्ञापन


दिल्ली से सिरसा आने वाले और सिरसा से दिल्ली जाने वाले वाहनों को अब फतेहाबाद शहर में प्रवेश नहीं करना पड़ेगा। वाहन बाईपास से होकर शहर से सीधा हाईवे पर आ जाएंगे।
विज्ञापन


 हालांकि यह सफर एक किलोमीटर लंबा है, इसके बावजूद दिल्ली आने-जाने के लिए आधा घंटे समय की बचत होगी क्योंकि शहर के जाम से वाहन चालकों को मुक्ति मिलेगी। वहीं, फतेहाबाद शहर में भी वाहनों का प्रवेश कम होगा, जिससे जाम से भी काफी हद तक निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



नेशनल हाईवे पर तीन वर्ष पूर्व 5 दिसंबर 2010 को फतेहाबाद डिस्ट्रीब्यूटरी के साथ-साथ मिनी बाईपास बनाने का प्रावधान रखा गया था। हिसार चुंगी पर नहर के पास से सिरसा रोड पर शहर से छह किलोमीटर दूर नई अनाज मंडी के साथ-साथ बाईपास का निर्माण शुरू हुआ था।

 यह बाईपास हिसार चुंगी से बीघड़ रोड, भट्टू रोड होता हुआ सिरसा रोड, नई अनाज मंडी के साथ-साथ नेशनल हाईवे के साथ जोड़ा जाना प्रस्तावित था। हालांकि हिसार चुंगी से भट्टू रोड तक यह बाईपास दो वर्ष पूर्व ही बनकर तैयार हो गया था, लेकिन भट्टू रोड से सिरसा रोड हाईवे तक जमीन अधिगृहीत की जानी थी।

 इसके कारण बाईपास का काम अधर में लटका रहा। इस वजह से सिरसा-दिल्ली आने-जाने वाहनों को शहर से गुजरना पड़ता था। पिछले साल जमीन अधिग्रहण का काम पूरा हो गया था। लोकनिर्माण विभाग ने बाकी बची जगह पर बाईपास का निर्माण शुरू कर दिया था, जो बृहस्पतिवार को पूरा हो गया।
     

जहां एक छोटे से पार्क का पत्थर रखना हो तो भी श्रेय लेने के लिए नेताओं का जमघट लग जाता है। वहीं, चुनावी आचार संहित की वजह से इतने बड़े प्रोजेक्ट को बिना किसी शोरगुल के शुरू कर दिया गया। बाईपास के शुरू हो जाने की किसी को कानोंकान भी खबर नहीं है। इस बाईपास पर दिल्ली, फतेहाबाद, सिरसा, हिसार और चंडीगढ़ इत्यादि शहरों के नाम लिखे आठ बोर्ड लगाए गए हैं।


सिरसा से दिल्ली आने वाले वाहन अब यहां से पांच किलोमीटर पहले बाईपास की ओर ट्रन ले लेंगे और सीधा हिसार नहर के पास निकलेंगे। ऐसे ही हिसार से सिरसा जाने वाले वाहन हिसार नहर से बाईपास पर मुड़ेंगे और सिरसा की तरफ पांच किलोमीटर तक पहुंच जाएंगे।

 इससे पहले दिन के समय वाहन शहर से गुजरते हैं तो भारी भीड़ और बिगड़ी यातायात व्यवस्था से पांच किलोमीटर का सफर भी आधे घंटे में पूरा होता है। इससे तेल और समय दोनों की बर्बादी होती है।




नेशनल हाईवे नंबर 10 पर सिरसा से दिल्ली और दिल्ली से सिरसा आने-जाने वाले वाहन चालक सिर्फ एक किलोमीटर का सफर ज्यादा तय करके आधे घंटे का समय बचा सकते हैं। इस बाईपास पर करीब 20 करोड़ रुपये की लागत आई है। शुक्रवार से बाईपास पर आवागमन शुरू हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed