फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   ...sir, the form was given a year ago, the bankers are getting the affair cut

...साहब एक साल पहले दिया था फार्म, बैंक वाले कटवा रहे चक्कर

Tue, 06 Jul 2021 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
...sir, the form was given a year ago, the bankers are getting the affair cut
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत रेहड़ी-पटरी वाले लोन के लिए बैंकों में भटक रहे हैं। एक-एक साल से उनकी फाइलें बैंकों में पड़ी है लेकिन बैंक अधिकारी 10 हजार रुपये का लोन देने को तैयार नहीं हैं। ये खुलासा मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय में लगाए गए कैंप में हुआ। कैंप में पहुंचे जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक उमाकांत चौधरी के सामने पात्र रेहड़ी वालों ने दुखड़ा रोया।
विज्ञापन

कैंप में एलडीएम के अलावा अलग-अलग बैंकों के अधिकारी मौजूद थे। कैंप का अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. मुनीश नागपाल ने भी निरीक्षण किया। कैंप के दौरान पात्र संजय ने कहा कि उसकी फाइल 6 महीने से रुकी हुई है। बैंक अधिकारी कह रहे हैं कि आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट नहीं है। शंकर लाल ने एलडीएम ने कहा कि उसने ग्रामीण बैंक में सात माह पहले फाइल दी थी लेकिन लोन नहीं मिला। विष्णु ने एलडीएम को कहा कि उसने इलाहाबाद बैंक में आवेदन किया था लेकिन उन्होंने कहा कि यहां स्कीम ही नहीं है। रेहड़ी लगाने वाले सुभाष ने कहा कि उसने एक साल पहले सिंडीकेट बैंक में आवेदन किया था लेकिन चक्कर काटने के बाद बैंक वाले कहते हैं कि पांच हजार ही लोन देंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर नगर परिषद ईओ अरविंद बाल्यान, कार्यकारी अभियंता अमित कौशिक, एलडीएम उमाकांत चौधरी सहित विभिन्न बैंकों के मैनेजर व प्रतिनिधि मौजूद रहे।
50 हजार तक मिल सकता है लोन
कैंप का निरीक्षण करने पहुंचे अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. मुनीश नागपाल ने कहा कि गरीब व्यक्ति को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ देने के लिए हमें प्रयासरत रहने के साथ-साथ इसके सही तरीके से क्रियान्वयन की जिम्मेदारी भी है। नगर परिषद फतेहाबाद के अंतर्गत 750 रेहड़ी-पटरी वाले लाभार्थी पंजीकरण है। बैंकर्स इन्हें प्राथमिकता के आधार पर ऋण उपलब्ध करवाएं। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत दस हजार रुपये तक का ऋण ले सकते हैं। पहली किश्त समय पर देने पर बैंक उन्हें अगली बार 20 हजार रुपये तक का ऋण देगा। यह किश्त भी समय पर देने पर लाभार्थी को 50 हजार रुपये का ऋण उपलब्ध करवाने की योजना है। इसके अलावा अगर वे पेटीएम से लेनदेन करते हैं तो उन्हें साल में 1200 रुपये कैशबैक भी मिलेगा, इसलिए रेहड़ी-पटरी वाले डिजिटल मोड से लेनदेन के लिए पे-टीएम का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed