फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Sir... At night, oxygen stops in the ICU, patients suffer, employees have to be picked up and walked.

साहब...! रात को आईसीयू में ऑक्सीजन बंद हो जाती है, मरीज तड़पते हैं, कर्मचारियों को उठाकर चलवानी पड़ती है

Thu, 29 Apr 2021 11:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Sir... At night, oxygen stops in the ICU, patients suffer, employees have to be picked up and walked.
साहब...! रात को कोरोना वार्ड में दाखिल मरीजों की कोई सुनवाई नहीं होती है। कर्मचारी सो जाते हैं और ऑक्सीजन सप्लाई जब बंद हो जाती है तो मरीज तड़पने लगते हैं, सांस लेना मुश्किल हो जाता है। हम बाहर होते हैं तो मरीज हमें फोन करके बताते हैं कि ऑक्सीजन बंद हो चुकी है। इसके बाद हम कर्मचारियों को आवाज देकर उठाते हैं और सप्लाई शुरू करवाते हैं।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के कोविड वार्ड के बाहर खड़े गांव अकांवाली के कर्मचंद्र ने व्यवस्था को कोसते हुए यह दास्तां बताई। वीरवार को कोविड वार्ड में दाखिल मरीजों के तीमारदारों से व्यवस्था को जाना तो वह असंतुष्ट नजर आए। तीमारदारों का कहना था कि अपनों के ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन उनकी आंखों के आगे शव पॉलीथिन में पैक होकर निकल रहे हैं। यह सूरत डरावनी होती है।
विज्ञापन

शवों को देखकर लगने लगता है डर
कोविड सेंटर के बाहर खड़े रमेश कुमार का कहना है कि आईसीयू में जिस मरीज की मौत हो जाती है, कर्मचारी उसके शव को वहीं पर दाखिल मरीजों के सामने पैक कर देते हैं। इससे दाखिल मरीज सहम रहे हैं, हम खुद शवों को देखकर डर रहे हैं। जिस मरीज की मौत हो रही उसे अलग कमरे में पैक करके शव गृह में भेजा जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना दस्ताने मरीजों तक खाना पहुंचा रहे कर्मचारी
कोरोना संक्रमित मरीज के तीमारदार सुरेंद्र का कहना है कि गेट पर जो कर्मचारी तैनात हैं, उनसे शव पैक करवाए जाते हैं। कर्मचारी बिना दस्ताने डाले शव पैक करते हैं। इतना ही नहीं जब मरीजों के लिए खाना भेजा जाता है तो वह उन्हीं हाथों से मरीजों तक खाना पहुंचा रहे हैं।
निजी में ऑक्सीजन नहीं, सरकारी में वर्क लोड बढ़ा
शहर फतेहाबाद के निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं हो रही है और उन्होंने मरीज दाखिल करने से इंकार कर दिया है। कोविड मरीजों का लोड नागरिक अस्पताल पर पड़ रहा है। जो डॉक्टर और कर्मचारी पहले 20 मरीजों के लिए थे, वही स्टाफ अब 50 मरीजों के लिए है। मरीजों का लोड बढ़ा है, लेकिन व्यवस्था वैसे ही है। मात्र एक फिजिशियन के सहारे कोविड मरीज हैं।

नागरिक अस्पताल की स्थिति
वेंटिलेटर - 7
आईसीयू में ऑक्सीजन बेड - 6
आईसीयू से बाहर ऑक्सीजन बेड - 34
कोविड वार्ड में डॉक्टर
फिजिशियन - 1
एनेथिसिया विशेषज्ञ - 2
कोट
कोविड वार्ड में किसी तरह से दिक्कत नहीं आ रही है। अधिकारी खुद बार-बार जांच कर रहे है। फिर भी हम पूरी तरह से प्रयास कर रहे हैं कि मरीजों को ऑक्सीजन, दवाई और खाने-पीने की कमी न आएं।
- डॉ. राजेश चौधरी, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed