फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Simran will get a chance to travel by air

कॉमर्स में प्रदेश में तृतीय रहने वाली सिमरन को मिलेगा हवाई सफर का मौका

Sat, 25 Jul 2020 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Simran will get a chance to travel by air
बारहवीं कक्षा के वाणिज्य संकाय में 495/500 अंक लेकर प्रदेश भर में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा सिमरन को न्यू सनराइज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के एकेडमिक डायरेक्टर धर्मपाल गोयल ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी गुजरात टूर का प्रतिरूप भेंट किया। गोयल ने बताया कि उन्होंने विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाने तथा अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए प्रेरित करने के लिए घोषणा की थी कि दसवीं तथा बारहवीं कक्षा में जो विद्यार्थी दो विषयों में 100/100 अंक प्राप्त करेंगे या टॉप टैन में आयेंगे उन्हें स्टैच्यू ऑफ यूनिटी गुजरात का भ्रमण हवाई जहाज से नि:शुल्क करवाया जाएगा। गोयल ने बताया कि छात्रा सिमरन ने न केवल बारहवीं के वाणिज्य संकाय में 495/500 अंक लेकर प्रदेश भर में तृतीय स्थान हासिल किया बल्कि उनके खुद के विषय अंग्रेजी में 100/100 अंक प्राप्त किए। उन्होंने बताया कि जब उनके स्कूल का टूर जाएगा तब सिमरन को भी उक्त टूर में शामिल होने का अवसर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed