फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Signs and white strips missing in the city, helpless animals roaming on the roads, how to travel safely

Fatehabad News: शहर में गायब हो चुके संकेतक और सफेद पट्टी, सड़कों पर घूम रहे बेसहारा पशु, कैसे सुरक्षित हो यात्रा

Wed, 20 Nov 2024 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 20 Nov 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Signs and white strips missing in the city, helpless animals roaming on the roads, how to travel safely
फतेहाबाद। ठंड के मौसम के साथ कोहरा भी छाने लगा है। जिससे कोहरे के दौरान दृश्यता कम हो रही है। ऐसे में टूटी सड़काें, गायब हो चुके संकेतक और धुंधली हो चुकी सफेद व पीली पट्टी के कारण हादसों की आशंका बन रहती है।
विज्ञापन

पशुपालक गायों का दूध निकालकर उन्हें खुला छोड़ देते हैं। जिससे शहर की सड़कों पर घूम रहे इन पशुओं के कारण हादसे की आशंका बनी रहती है। वहीं नगर परिषद द्वारा 900 से अधिक बेसहारा पशुओं को पकड़कर नंदीशाला और गोशाला में छोड़ने का दावा किया जा रहा है। लेकिन इसके बाद भी शहर में काफी संख्या में बेसहारा पशु झुंड बनाकर घूम रहे हैं। इन पशुओं पर रिफ्लेक्टर तक नहीं लगाए गए हैं। जिससे धुंध के दौरान रात के समय में वाहन चालकों को पशु दिखाई नहीं देते और घायल हो जाते हैं।
विज्ञापन

- शहर के मुख्य मार्गों पर नहीं है सफेद पट्टी
शहर से गुजर रहे हिसार-सिरसा रोड व आसपास क्षेत्र में बनी सड़क पर कहीं सफेद पट्टी बनी नहीं है तो कहीं पर यह धुंधली हो चुकी है। सड़क पर बनी सफेद पट्टी और संकेतक सुरक्षित यातायात के लिए लगाई जाती हैं। वाहन चलाते समय दिन-रात व कोहरे में सफेद पट्टी चालक को दूर से ही दिखाई देती हैं। इससे सड़कों पर हादसों का खतरा कम हो जाता है। दृश्यता घटने से नेशनल व स्टेट हाईवे से लेकर लोकल सड़कों तक पर हादसों की आशंका रहती है। प्रशासन द्वारा सफेद पट्टी बनाने का काम अभी तक शुरू नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए नगर परिषद बैठक में कई बार बात रखी गई है। इस दौरान कुछ बेसहारा पशुओं को पकड़ा भी गया है। जिसके बाद भी फिर बेसहारा पशुओं की संख्या बढ़ गई है। प्रशासन को जल्द से जल्द बेसहारा पशुओं को पकड़ने का काम शुरू करना चाहिए।
-मोहन लाल नारंग, पार्षद वार्ड 12 फतेहाबाद।
--------------
पिछले कई दिनों से कोहरा छा रहा है। ऐसे में सड़कों पर गायब हो चुकी सफेद पट्टी बनाने का काम शुरू करना चाहिए, ताकि कोहरे के दौरान वाहन चालकों को परेशानी न हो। वहीं सड़कों पर गड्ढे भरे जाने चाहिए।
हंसराज योगी, पार्षद प्रतिनिधि, वार्ड 15 फतेहाबाद।
------------
सड़कों पर पीली व सफेद पट्टी बनाने के लिए पहले टेंडर जारी हुआ था। बाद में यह टेंडर रद्द हाे गया है। जिसके बाद दोबारा टेंडर जारी होने की बात चल रही है। प्रशासन को जल्द से जल्द इस पर काम शुरू करना चाहिए।
ज्योति मेहता, पार्षद वार्ड 10 फतेहाबाद।
------------------
शहर की समस्याओं को नगर परिषद में कई बार रखी गई है। जिसमें बेसहारा पशु और टूटी सड़कों के मुद्दे को प्रमुखता से रखा गया है। जिसके बाद काम शुरू होने को आश्वासन मिला है।
-अर्जुन कटारिया, पार्षद वार्ड 23, फतेहाबाद।
------------------
बेसहारा पशुओं को पकड़कर गोशाला में छोड़ा जाना है। जिसके लिए गोशाला कमेटी से बात चल रही है। जैसे ही सहमति बन जाएगी बेसहारा पशुओं को पकड़ने का काम दोबारा शुरू कर दिया जाएगा। पशुओं के पकड़ने के लिए नगर परिषद की ओर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
-सुरेंद्र कुमार, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, फतेहाबाद।
------------
खबर का असर
नेशलन हाईवे पर सफेद पट्टी और अवैध कटों को रोकने काम हुआ शुरू
जिला मुख्यालय से होकर गुजरने वाले दिल्ली-डबवाली राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर गायब हो चुकी सफेद पट्टी व बने अवैध कटों से हादसों का खतरा बना हुआ था। जिसको लेकर अमर उजाला ने 14 नवंबर को खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने हाईवे पर सफेद पट्टी व अवैध कटों को बंद करने का काम शुरू कर दिया है।

बता दें कि फतेहाबाद से होकर गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग पर जुलाई 2023 में आई बाढ़ के पुल में पानी भरने के दौरान माजरा रोड के सामने डिवाइडर को तोड़कर कट बनाए गए थे ताकी लोगों आवागमन में परेशानी न हो। जिसके बाद इन कटों को बंद नहीं किया गया था। अब इन कटों को बंद करने के साथ ही स्ट्रीट लाइट ठीक करने का काम भी जल्द शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed