{"_id":"6a0f3560e256aae634026514","slug":"sidewalks-disappeared-business-happening-on-the-road-increasing-encroachment-from-lal-batti-chowk-to-bhuna-road-has-worsened-the-situation-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-154303-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: फुटपाथ गायब, सड़क पर हो रहा कारोबार, लाल बत्ती चौक से भूना रोड तक बढ़ते अतिक्रमण ने बिगड़ी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: फुटपाथ गायब, सड़क पर हो रहा कारोबार, लाल बत्ती चौक से भूना रोड तक बढ़ते अतिक्रमण ने बिगड़ी व्यवस्था
Thu, 21 May 2026 10:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 21 May 2026 10:10 PM IST
विज्ञापन
लाल बत्ती चौक के पास सड़क पर किया अतिक्रमण।
फतेहाबाद। शहर के लाल बत्ती चौक से भूना रोड तक बढ़ते अतिक्रमण ने यातायात व्यवस्था को गंभीर रूप से प्रभावित कर दिया है। दुकानदारों द्वारा सड़क के बाहर लगभग 10 फीट तक सामान रखे जाने और वाहनों की अवैध पार्किंग से दिनभर जाम जैसी स्थिति बनी रहती है।
मुख्य मार्ग होने के कारण इस सड़क पर सुबह से देर शाम तक लगातार आवागमन रहता है, लेकिन दुकानों के आगे फैले सामान ने सड़क को संकरा कर दिया है। कई दुकानदारों ने लोहे की पाइपें, पुराना सामान और अन्य सामग्री सड़क पर रखकर अतिक्रमण कर रखा है जिससे वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।
कुछ स्थानों पर पुराने वाहन और टायर भी सड़क किनारे खड़े किए गए हैं जिससे यातायात और अधिक बाधित हो रहा है। भूना रोड की ओर ऑटो व रिपेयरिंग कार्य से जुड़े दुकानदारों द्वारा सड़क पर ही वाहन खड़े किए जाने से स्थिति और गंभीर हो गई है जिससे एक समय में केवल एक ही वाहन निकल पा रहा है।
विज्ञापन
यातायात पुलिस द्वारा नो-पार्किंग में खड़े वाहनों के चालान किए जा रहे हैं लेकिन अतिक्रमण पर प्रभावी कार्रवाई न होने से समस्या जस की तस बनी हुई है। नागरिकों का कहना है कि केवल चालान से समाधान संभव नहीं है बल्कि अतिक्रमण हटाने के लिए नियमित अभियान चलाया जाना चाहिए।
शहरवासी विनोद अरोड़ा, विकास कुमार, गुरदीप सिंह ने मांग की है कि लाल बत्ती चौक से भूना रोड तक विशेष अभियान चलाकर सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जे व अतिक्रमण हटाए जाएं। साथ ही क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं।