फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Shubham Avengers win thanks to Rajiv's century; defeat rival by one run

Fatehabad News: राजीव के शतक से जीती शुभम एवेंजर्स, एक रन से हराया प्रतिद्वंद्वी

Mon, 12 Oct 2026 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 12 Oct 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
Shubham Avengers win thanks to Rajiv's century; defeat rival by one run
रतिया प्रीमियर लीग (आरपीएल) सीजन-2 के मैन ऑफ द मैच राजीव सूद को सम्मानित करते हुए आयोजक,स्त्रोत
रतिया। रतिया प्रीमियर लीग (आरपीएल) सीजन-2 में शुभम एवेंजर्स ने सतीश एंड पीयूष ब्रदर्स को एक रन से हराकर जीत दर्ज की। राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में खेले गए मुकाबले में शुभम एवेंजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 289 रन बनाए।
विज्ञापन

राजीव सूद ने 129 और हैप्पी शर्मा ने 84 रन की पारी खेली। राजीव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। आयोजक सम्राट सग्गू और प्रवीण मराठा ने बताया कि टॉस जीतकर सतीश एंड पीयूष ब्रदर्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। शुभम एवेंजर्स ने बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत 289 रन का लक्ष्य रखा।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सतीश एंड पीयूष ब्रदर्स की टीम ने भी जोरदार बल्लेबाजी की। टीम ने अंतिम ओवर तक लक्ष्य हासिल करने का प्रयास किया लेकिन निर्धारित 20 ओवर में 288 रन ही बना सकी। इस तरह शुभम एवेंजर्स ने एक रन से मुकाबला जीत लिया। राजीव सूद को 129 रन की शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed