फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Shortage of medicines in the hospital, PM Jan Aushadhi Kendra also closed

Fatehabad News: अस्पताल में दवाइयों की कमी, पीएम जनऔषधि केंद्र भी बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Shortage of medicines in the hospital, PM Jan Aushadhi Kendra also closed
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में डिस्पेंसरी पर दवाई लेने के लिए परेशान होते हुए मरीज संवाद
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में इन दिनों दवाइयों की कमी बनी हुई है। अस्पताल में एसिड नियंत्रण करने से लेकर दर्द निवारक तक की दवाइयों की कमी है। इसके अलावा बीपी कंट्रोल की दवाइयां भी अस्पताल में मरीजों को नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

मरीजों को महंगे दामों पर दवाई निजी मेडिकलों से लेने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। हालात यहां तक है कि नागरिक अस्पताल में प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र भी करीब एक माह से बंद है। डिस्पेंसरी में दवाई न मिलने पर मरीजों को जनऔषधि केंद्र पर कम दामों पर दवाई मिलने की सुविधा मिल रही थी।
विज्ञापन

-----
अस्पताल में बंद रही सिजेरियन डिलीवरी
नागरिक अस्पताल में शुक्रवार को बिजली पैनल बदलने के कार्य के चलते सिजेरियन डिलीवरी की सुविधा बंद रही। अस्पताल में सिर्फ नॉर्मल डिलीवरी ही हुई। इमरजेंसी वार्ड में बिजली न होने के कारण मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
सीएमओ कार्यालय पहुंची एक्सरे मशीन
अस्पताल में लगने वाली 500 एमए की एक्सरे मशीन सिविल सर्जन कार्यालय में पहुंच गई है। इसे पॉलीक्लीनिक में रखवाया गया है। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद इसे शिफ्ट किया जाएगा।
---
बैगों में बंद होकर रह गई जनऔषधि केंद्र की दवाइयां
नागरिक अस्पताल में करीब डेढ़ माह से सुंदरीकरण कार्य चल रहे हैं। इसके चलते जनऔषधि केंद्र को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। केंद्र की दवाइयों को बैग में बंद करके रख दिया गया है। जबकि इस केंद्र को करीब 6 माह पहले खोला गया था ताकि मरीजों को कम दामों पर केंद्र से दवाई मिल सके। लेकिन केंद्र के लिए अस्पताल में अस्थायी व्यवस्था नहीं की गई है।

----
एसिड नियंत्रण समेत कुछ दवाइयों की कमी थी जो कि अब वेयर हाउस में पहुंच गई है। अस्पतालों को इस संबंध में सूचित कर दिया गया है कि सप्लाई वेयर हाउस से मंगवा लें।

- ईश्वर सिंह, मुख्य फार्मेसी ऑफिसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed