फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   short time train stopage, passengers disturb, fatehabad

ट्रेनों के ठहराव कम होने से यात्री परेशान

Mon, 18 Nov 2019 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
short time train stopage, passengers disturb, fatehabad
जाखल रेलवे स्टेशन - फोटो : Fatehabad
जाखल। जाखल रेलवे स्टेशन को उत्तर भारत का महत्वपूर्ण स्टेशन है जहां पर हर रोज हजारों यात्री अपने गंतव्य की ओर लिए ट्रेनों में सफर करते हैं। एक्सप्रेस व मेल ट्रेनों के ठहराव का समय कम होने की वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना काना पड़ता है। हर राज्य से आने वाली एक्सप्रेस ट्रेनें जो जाखल रेलवे स्टेशन से होकर गुजरती है वह सिर्फ दो या तीन मिनट ही रुकती है। वहीं यात्री एक तरफ से आकर दूसरी तरफ के लिए मेल एक्सप्रेस ट्रेने इसी स्टेशन से पकड़ते हैं। यही मुख्य समस्या शुरू होती है कि ट्रेनों के कम ठहराव के कारण कई बार तो यात्रियों को ट्रेनों का छूट जाना या फिर किसी ना किसी यात्री का हादसे में शिकार हो जाता है। जाखल रेलवे स्टेशन पर बिहार, यूपी, एमपी, चेन्नई, अमृतसर, फिरोजपुर, बीकानेर आदि को जाने के लिए लंबे रूट की मेल एक्सप्रेस यही आती जाती है। इनके ठहराव का कम समय होना यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बनता है।
विज्ञापन

क्या कहते है रेल यात्री संघ व अन्य यात्री।
वही दैनिक यात्री संघ के प्रधान सतपाल, रिंकू मनोज प्रीतम, जसबीर व राहुल आदि का कहना है कि यहां पर मेल एक्सप्रेस सबके काम ठहराव के कारण लोगों को परेशानी आती है और जिन यात्रियों के साथ बुजुर्ग वह महिलाएं वह बच्चे आधी यात्रा करते हैं तो कई बार उन्हें भारी परेशानी से सामना करना पड़ता है। जिसके कारण दूर के यात्री आने पर यहां पर न तो कोई खाने पीने का सामान आदि खरीद पाते हैं और ना ही यहां से चढ़ने वाले यात्रियों को ठीक ढंग से ट्रेन को पकड़ पाते हैं। वही गेहूं कटाई व धान के सीजन के समय जब लाखों प्रवासी मजदूर लोग पंजाब, हरियाणा में खेती का कार्य करने के लिए आते हैं तो यहां पर भारी भीड़ में कई बार हादसे भी हो चुके हैं और काफी यात्रियों की ट्रेन तो छूट ही जाती।।
विज्ञापन

यहां की मुख्य मेल ट्रेनें
12481 गांगानगर इंटरसिटी एक्सप्रेस
12137 पंजाब मेल
13007 तूफान आभा एक्सप्रेस
15909 अवध आसाम एक्सप्रेस,
22486 दिल्ली इंटरसिटी एसएफ एक्सप्रेस
क्या कहते है अधिकारी।
स्टेशन मास्टर सुनील कुमार ने कहा कि ट्रेनों के ठहराव संबंधी फैसला उच्च अधिकारियों द्वारा किया जाता है। इस ट्रेनों का कम ठहराव होना संबधी समस्या का प्रस्ताव हेड आफिस को जल्द भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed