फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Shopkeepers removed their sheds on holiday and had to pay one to one and a half thousand rupees.

Fatehabad News: छुट्टी के दिन दुकानदारों ने उतारे शेड, चुकाने पड़ रहे एक से डेढ़ हजार रुपये

Sun, 21 Sep 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 21 Sep 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Shopkeepers removed their sheds on holiday and had to pay one to one and a half thousand rupees.
फतेहाबाद के भीमां बस्ती में शेड उतारते हुए दुकानदार।
फतेहाबाद। नगर परिषद के अतिक्रमण अभियान को लेकर इस बार दुकानदारों में खौफ है। नगर परिषद ने अतिक्रमण हटाने के लिए शुक्रवार को दो दिन का समय दिया था। रविवार को शहर भर में दिन भर दुकानदार शेड उतरवाने में जुटे रहे।
विज्ञापन

हालात ये रहे कि दुकानदारों को शेड उतरवाने के लिए मिस्त्री नहीं मिल रहे हैं। एक से डेढ़ हजार रुपये एक शेड उतारने के चुकाने पड़ रहे हैं। नगर परिषद अब तक करीब 450 दुकानों के शेड बुलडोजर से तोड़ चुका है।
विज्ञापन

नगर परिषद ने तीन दिन बुलडोजर के साथ कार्रवाई की थी और शनिवार को बाजार में घूमकर जागरूक किया था। हंस मार्केट में इस दौरान नगर परिषद अधिकारियों और दुकानदारों के बीच नोक-झोंक भी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन फीट छूट पर प्रशासन का बयान नहीं : नगर परिषद की बुधवार को हुई कार्रवाई के बाद शाम को विधायक बलवान सिंह डीसी डॉ.विवेक भारती से मिले थे। इस दौरान विधायक ने डीसी के सामने मुद्दा रखा था कि दुकानदारों को ढाई से तीन फीट तक छूट दी जाए ताकि धूप का असर न पड़े।

विधायक ने बयान दिया था कि प्रशासन ने छूट दी है लेकिन प्रशासन के उच्च अधिकारियों की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। वीरवार और शुक्रवार को नगर परिषद ने तीन फीट की छूट न देते हुए कार्रवाई की थी। नगर परिषद अधिकारियों का कहना है कि उनके पास ऐसे कोई आदेश नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed