फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Shopkeepers demonstrated due to non-availability of drainage

जलनिकासी का प्रबंध न होने पर दुकानदारों ने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Shopkeepers demonstrated due to non-availability of drainage
फतेहाबाद में बारिश पानी निकासी का प्रबंध न होने के रोषस्वरूप प्रदर्शन करते दुकानदार। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। बारिश का सीजन जैसे नजदीक आने लगा है वैसे ही शहर के जवाहर चौक और चिल्ली झील के आसपास के दुकानदारों और मकान मालिकों को जलभराव का खतरा सताने लगा है। जवाहर चौक से चिल्ली झील की तरफ जाने वाले रास्ते के कई दुकानदार दुकानें खाली कर चुके हैं तो कई लोगों ने घरों के आगे बांध लगा दिए हैं। बारिश पानी निकासी का प्रोजेक्ट पूरा न होने के रोष स्वरूप मंगलवार को दुकानदारों ने नगर निकाय चुनाव में चेयरमैन उम्मीदवार रहे और जिंदगी संस्था के अध्यक्ष हरदीप सिंह के नेतृत्व में चिल्ली झील के डिस्पोजल टैंक पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे हरदीप सिंह ने कहा कि उपायुक्त ने करीब डेढ़ माह पहले दावा किया था कि मानसून से पहले बारिश पानी निकासी का प्रबंध पूरा कर लिया जाएगा। लेकिन अभी तक काम पूरा नहीं हुआ है। थोड़े दिन पहले आई बारिश में डिस्पोजल टैंक के कंट्रोल रूम के नीचे से मिट्टी खिसकने से वह गिरने की कगार पर है और बिजली कनेक्शन अभी तक नहीं हुआ है। यहां तक डिस्पोजल टैंक का काम पूरा नहीं हुआ है। डिस्पोजल टैंक से पानी रंगोई नाले में निकालने की जगह चिल्ली झील में बने सिंचाई विभाग के तालाब में डाल दिया गया है। जलभराव होने के डर से दुकानदार करनैल सिंह और नछतर सिंह दुकानें छोड़ चुके हैं। करीब पांच लोगों ने अपने घरों के आगे बांध बना दिए हैं ताकि पानी अंदर न घुसे। पहले पानी घर के अंदर घुसने से सामान नष्ट हो गया था।
विज्ञापन

आठ करोड़ से बन रहा है प्रोजेक्ट
शहर के चिल्ली झील से रंगोई नाले में बारिश पानी निकासी के लिए आठ करोड़ से प्रोजेक्ट चल रहा है। चिल्ली झील में डिस्पोजल टैंक बनाया गया है, यहां से रंगोई नाले तक पाइप लाइन डाली जा चुकी है। लेकिन अभी तक बिजली कनेक्शन नहीं हुआ है। यहां तक कि कन्या स्कूल के डिस्पोजल टैंक का पानी भी यहीं छोड़ा जाना है। पिछले दिनों आई बारिश से डिस्पोजल टैंक में ओवरफ्लो हो गया था। इसके चलते कई घरों और दुकानों में पानी घुस गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग का काम पूरा है, सिर्फ बिजली कनेक्शन रह गया : एसडीओ
चिल्ली झील पर डिस्पोजल टैंक का काम पूरा हो गया है। सिर्फ बिजली कनेक्शन रह गया है जो कि बुधवार को कर दिया जाएगा। दुकानदारों के प्रदर्शन की कोई जानकारी नहीं है। तालाब में पानी हमने नहीं छोड़ा है, नेचुरल तरीके से गया है।
-दीपक कुमार, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभथाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed