फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Shopkeepers angry when employees arrive to remove encroachments

फतेहाबाद: अतिक्रमण हटाने पहुंचे कर्मचारी तो भड़के दुकानदार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Feb 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Shopkeepers angry when employees arrive to remove encroachments
फतेहाबाद। नगर परिषद अधिकारियों ने वीरवार को सफाई ब्रांच के कर्मचारियों को साथ लेकर शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान नगर परिषद टीम ने दुकानों के आगे अवैध तरीके से रखे सामान को जब्त कर लिया। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों ने नगर परिषद टीम के साथ हाथापाई और जब्त किए गए सामान को छुड़वाने का प्रयास किया। नगर परिषद टीम ने शहर के चार मरला कॉलोनी में फास्टफूड की रेहड़ियां और काउंटर भी कब्जे में ले लिए। अभियान के दौरान मुख्य सफाई निरीक्षक मुकेश शर्मा, एसआई महेश व शहर थाना से पुलिसकर्मी शामिल थे।
विज्ञापन

शहर के जवाहर चौक और हंस मार्केट में अभियान के दौरान दुकानदारों ने हंगामा किया। नगर परिषद कर्मचारियों ने एक दुकान के आगे से सामान उठाकर गाड़ी में डालने लगे दुकानदार ने हंगामा शुरू कर दिया और हाथापाई का प्रयास किया। दुकानदार ने गाड़ी में डाले गए सामान को गुस्से में आकर रास्ते से गुजर रही कार पर फेंक दिया। इस दौरान कार चालक ने दुकानदार को थप्पड़ जड़ दिया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी के हस्तक्षेप के बाद मामला सिमटा। हंस मार्केट में भी दुकानों के आगे से सामान उठाने पर दुकानदारों ने हंगामा किया।
विज्ञापन

नगर परिषद ने 45 दुकानों का सामान किया जब्त
नगर परिषद अतिक्रमण को लेकर थाना रोड, जवाहर चौक, चार मरला कॉलोनी, हंस मार्केट, संन्यास आश्रम रोड पर अभियान चलाया। टीम के आते ही दुकानदारों में खलबली मच गई और आनन-फानन में सामान उठाना शुरू कर दिया। टीम ने जवाहर चौक और थाना रोड पर दुकानदारों के आगे रखे सामान को जब्त कर लिया। चार मरला कॉलोनी में सड़क पर खड़ी रेहड़ियां और काउंटर उठाकर गाड़ी में ले गए। करीब 45 दुकानों के आगे से नगर परिषद ने सामान जब्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी नहीं उठा पाए तो पत्थरों से तोड़ दिया सामान
नगर परिषद कर्मचारियों ने चार मरला कॉलोनी में पार्क के बाहर लगे फास्टफूड के काउंटर को उठान का प्रयास किया। इस दौरान काउंटर नहीं उठा पाए तो उन्हें पत्थरों से तोड़ दिया। यहां पर शाम के समय काम शुरू होता है, ऐसे में कोई विरोध करने वाला भी नहीं था।

कोट
नगर परिषद की तरफ से शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। दुकानों के आगे अवैध रूप से रखे सामान को जब्त कर लिया गया है। आगे भी अभियान जारी रहेगा।
-मुकेश शर्मा, सीएसआई, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed