फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Shopkeeper arrested for selling fake goods, case registered

फतेहाबाद: नकली माल बेचते हुए एक दुकानदार गिरफ्तार, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Feb 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Shopkeeper arrested for selling fake goods, case registered
रतिया। दिल्ली की हारपिक कंपनी की टीम ने स्टेट फील्ड ऑफिसर मनप्रीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल को साथ लेकर बुढलाडा रोड पर दबिश दी। यहां हारपिक कंपनी की नकली शीशियां जब्त की गई है। टीम ने आरोपी दुकानदार को मौके से गिरफ्तार कर लिया। शहर पुलिस ने फील्ड ऑफिसर मनप्रीत सिंह की शिकायत पर दुकानदार के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। फील्ड आफिसर मनप्रीत सिंह ने बताया कि उन्हें बार बार सूचनाएं मिल रही थी कि रतिया में उनकी कंपनी हारपिक का नकली ब्रांड बेचा जा रहा है। कंपनी की टीम ने शहर थाने में मामले की जानकारी दी और पुलिस टीम को साथ लेकर दबिश दी तो दुकान से हारपिक कंपनी की 650 एमएल की 40 शीशी मिली। उन्होंने बताया कि जांच की गई तो ये शीशी असली न होकर हुबहू नकली तैयार की गई थी। कार्यकारी थाना प्रभारी राजबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने कंपनी के फील्ड आफिसर मनप्रीत सिंह के बयान पर आरोपी दुकानदार के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed