फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Shopkeeper arrested for possessing gas cylinder

गैस सिलिंडर रखने का आरोपी दुकानदार गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Shopkeeper arrested for possessing gas cylinder
टोहाना। शहर के चंडीगढ़ रोड स्थित रेलवे पुल के नीचे नगर परिषद की दुकान में अवैध रुप से गैस सिलिंडर मिलने के मामले में शहर पुलिस ने दुकानदार पारस को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक सत्यवान ने कहा कि उनके पास मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम से सूचना आई कि रेलवे पुल के नीचे मैसर्ज पारस नामक दुकान में सात भरे हुए और सात खाली सिलिंडर पाए गए हैं। जिनको लेकर बीडीए स्कीम के तहत मुकुल गैस एजेंसी से एग्रीमेंट तो किया गया है लेकिन सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार के साथ रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है। जिसके चलते उनका मुकुल गैस से एग्रीमेंट भी रद्द हो गया है। उन्होंने बताया कि ये भरे हुए सात सिलिंडर मुकुल गैस एजेंसी के ही हैं। इस बारे में मुुकुल गैस एजेंसी मैनेजर रमेश ने कहा कि मैसर्ज पारस ने रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया तथा एजेंसी में सिक्योरिटी भी नहीं जमा करवाई जिसके चलते उनका एग्रीमेंट रद्द हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed