फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   SHO will be responsible if there is traffic jam in the city

Fatehabad News: शहर में जाम लगा तो एसएचओ होंगे जिम्मेदार

Mon, 09 Mar 2026 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 09 Mar 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
SHO will be responsible if there is traffic jam in the city
फतेहाबाद में एसपी यातायात व्यवस्था को लेकर बैठक लेते हुए स्त्रोत पुलिस विभाग
फतेहाबाद। शहर में जाम लगने पर संबंधित थाना प्रभारी जिम्मेदार होंगे और नो पार्किंग क्षेत्रों में खड़े वाहनों को पुलिस जब्त करेगी। यह निर्देश पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने सोमवार को पुलिस लाइन स्थित मीटिंग हॉल में आयोजित समीक्षा बैठक में दिए।
विज्ञापन


बैठक में शहर की प्रमुख सड़कों पर जाम की समस्या पर ध्यान दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बार-बार जाम बनना किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं है और संबंधित थाना प्रभारी इसके लिए पूरी तरह जिम्मेदार होंगे। उन्होंने कहा कि नो पार्किंग बोर्ड लगे क्षेत्रों में खड़े वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें जब्त किया जाएगा। थाना रोड और पालिका बाजार में लगातार जाम बनना प्रशासन के लिए चिंता का विषय है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने आपातकालीन वाहनों जैसे एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड को रास्ता न देने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई और भारी जुर्माना लगाने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस को मार्ग न देना मानव जीवन के साथ खिलवाड़ है। बैठक में ट्रैफिक कर्मियों को मानवीय दृष्टिकोण अपनाने और रेड लाइट चौराहों व व्यस्त मार्गों पर बुजुर्ग, दिव्यांग और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी भी सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को प्राथमिक उपचार दिलवाने और अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस का व्यवहार जनता के प्रति सहयोगात्मक और संवेदनशील होना चाहिए।

बैठक में सभी अधिकारियों ने सक्रिय निगरानी, जाम कम करने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने पर सहमति जताई। बैठक में डीएसपी जगदीश, यातायात प्रभारी उपनिरीक्षक जय सिंह, रतिया और टोहाना जोन ट्रैफिक इंचार्ज उपनिरीक्षक भीम सिंह और अजमेर, सहायक उपनिरीक्षक संदीप कुमार सहित जिलेभर के ट्रैफिक पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।


-

बिना हेलमेट पर कटेगा चालान

बैठक में हेलमेट और सीट बेल्ट के प्रयोग को अनिवार्य बनाने, ओवरलोडिंग और गलत पार्किंग पर कार्रवाई तेज करने, सीसीटीवी आधारित मॉनिटरिंग को मजबूत करने तथा मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed