फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Sharbat Da Bhala Express train arrived two hours late, stood at Jakhal for four hours

Fatehabad News: दो घंटे देर पहुंची शरबत दा भला एक्सप्रेस ट्रेन, चार घंटे जाखल में रही खड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Sharbat Da Bhala Express train arrived two hours late, stood at Jakhal for four hours
जाखल में स्टेशन पर चार घंटे से खड़ी ट्रेन को लेकर परेशानी बताते हुए यात्री
जाखल। अंबाला में शंभू स्टेशन पर किसानों के आंदोलन के चलते रेल ट्रैक जाम किया हुआ है। जिसके कारण दिल्ली से पंजाब आने-जाने वाली ट्रेनों को वाया जाखल होकर निकाला जा रहा है। रविवार को दिल्ली से पंजाब के लोहिया खास जाने वाली शरबत दा भला एक्सप्रेस जाखल जंक्शन पर दो घंटे देर से सुबह 10 बजे पहुंची और भीषण गर्मी में स्टेशन पर ही चार घंटे तक खड़ी रही। इसके चलते यात्रियों को परेशानी हुई। यात्रियों ने प्रशासन पर दूसरी ट्रेनों को निकालना और उनकी ट्रेन को खड़ी रखने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

रेल यात्री संदीप कुमार, आशू, हरजीत आदि ने कहा कि उन्हें धुरी स्टेशन पर जाना है। जाखल जंक्शन पर साढ़े 12 बजे उनकी ट्रेन आ चुकी थी परंतु लगातार 4:30 बजे तक ट्रेन स्टेशन पर ही खड़ी रही और भीषण गर्मी में छोटे-छोटे बच्चों का बुरा हाल हो गया। स्टेशन पर शेड की पूरी तरह से व्यवस्था न होना तथा पीने के पानी का कूलर आदि की व्यवस्था कम होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा है। यात्रियों ने कहा कि इससे पहले अमरपाली जैसी कई एक्सप्रेस ट्रेनों को निकाला गया है जबकि उनकी ट्रेन को यहां कई घंटे से रोका हुआ है। स्टेशन मास्टर चांदराम दहिया ने बताया कि इस ट्रेन से पहले अमरपाली 15707 एक्सप्रेस जिसे लुधियाना की तरफ चलाया गया था। जिसका लहरा और छाजली स्टेशन के बीच इंजन खराब हो गया था। जिसके कारण रूट पर आगे व्यवस्था बनाने हेतु इस ट्रेन को जाखल जंक्शन पर ही खड़ा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed