फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Shailja group demonstrated strength in front of observer in Fatehabad, factionalism not stopping in Congress

Fatehabad: पर्यवेक्षक के सामने शैलजा गुट ने किया शक्ति प्रदर्शन, नहीं थम रही कांग्रेस में गुटबाजी

Fri, 08 Sep 2023 02:29 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 08 Sep 2023 02:29 PM IST
सार

फतेहाबाद में पर्यवेक्षकों ने एक-एक विधानसभा अनुसार कार्यकर्ताओं को बुलाना शुरू किया। सबसे पहले टोहाना विधानसभा के कार्यकर्ताओं को बुलाया गया। टोहाना के नेता जयपाल सिंह लाली ने अपने समर्थकों के साथ पर्यवेक्षकों के कमरे के बाहर जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन
Shailja group demonstrated strength in front of observer in Fatehabad, factionalism not stopping in Congress
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस का जिला अध्यक्ष चुनने के लिए पर्यवेक्षक के तौर पर विधायक जयवीर वाल्मीकि, प्रदीप चौधरी व कुलजीत सिंह फतेहाबाद के पुराना रेस्ट हाउस पहुंचे। इस दौरान काफी संख्या में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस महासचिव कुमारी शैलजा, रणदीप सुरजेवाला के समर्थक मौजूद रहे। तीनों पर्यवेक्षकों के समक्ष सबसे पहले कुमारी शैलजा के समर्थकों ने अपना शक्ति प्रदर्शन किया। कुमारी शैलजा जिंदाबाद के नारे लगाते हुए कार्यकर्ता पर्यवेक्षकों के कमरे तक पहुंच गए।

विज्ञापन


पर्यवेक्षकों ने एक-एक विधानसभा अनुसार कार्यकर्ताओं को बुलाना शुरू किया। सबसे पहले टोहाना विधानसभा के कार्यकर्ताओं को बुलाया गया। टोहाना के नेता जयपाल सिंह लाली ने अपने समर्थकों के साथ पर्यवेक्षकों के कमरे के बाहर जमकर नारेबाजी की। बाद में उनको कमरे में बुलाकर उनके विचार पूछे गए। जयपाल सिंह लाली ने पर्यवेक्षक से कहा कि सिरसा लोकसभा क्षेत्र से कुमारी शैलजा के पिता चौधरी दलबीर सिंह 3 बार सांसद रहे हैं जबकि खुद कुमारी शैलजा 2 बार सांसद रह चुकी हैं। इसलिए सिरसा व फतेहाबाद जिले में जो भी पद दिया जाए, वह कुमारी शैलजा से पूछकर ही दिया जाए। जो भी फैसले हों, उनमें कुमारी शैलजा की सहमति जरूर ली जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed