फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Shaheed Udham Singh's fearlessness is an inspiration for all: Kanwar Pal

शहीद ऊधम सिंह की निडरता सबके लिए प्रेरणादायी : कंवर पाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Shaheed Udham Singh's fearlessness is an inspiration for all: Kanwar Pal
रतिया अनाज मंडी में समारोह के दौरान शहीद ऊधम सिंह को श्रद्धांजलि देते शिक्षा मंत्री कंवरपाल व बा? - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद/रतिया। शहीद ऊधम सिंह की निडरता सबके लिए प्रेरणादायी है। जलियांवाला बाग नरसंहार का बदला लेने के लिए वह लंदन तक पहुंच गए। नरसंहार के जिम्मेदार अंग्रेज को मारकर अपने हिंदुस्तानी बहन-भाईयों की हत्या का बदला लिया। ऐसे शहीद हमारी धरोहर हैं। उनके बारे में आज की पीढ़ी को अवगत करवाना हम सबकी जिम्मेदारी है। यह बातें शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुज्जर ने कहीं।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री रतिया की अनाज मंडी में आयोजित राज्य स्तरीय शहीद ऊधम सिंह बलिदान दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। हालांकि, इस समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल को बतौर मुख्यातिथि पहुंचना था, लेकिन चंडीगढ़ में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बैठक लेने के कारण मुख्यमंत्री रतिया नहीं पहुंच सके। शिक्षा मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार फतेहाबाद में कंबोज धर्मशाला के लिए रियायती दर पर दो हजार गज जमीन उपलब्ध करवाएगी। इसके साथ ही हरियाणा कंबोज सभा (कुरुक्षेत्र) को 21 लाख रुपये भी सरकार की ओर से दिए जाएंगे। मंत्री ने अपनी ओर से भी रतिया धर्मशाला के लिए 21 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने जनसभा में लोगों को विश्वास दिलाया कि जल्द ही मुख्यमंत्री फतेहाबाद आएंगे और विभिन्न संगठनों व स्थानीय लोगों की बाकी मांगों को भी पूरा करेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व मंत्री कर्णदेव कंबोज, रतिया के विधायक लक्ष्मण नापा, जजपा प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह, कंबोज सभा के प्रधान सरदार कुलवंत, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव कृष्ण बेदी, डीसी प्रदीप कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा, जजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र लेगा, पूर्व विधायक रविंद्र बलियाला, एचएयू के वीसी बलदेव राज कंबोज, श्याम कंबोज सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहीद ऊधम सिंह महान क्रांतिकारी थे : बबली
समारोह में विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह महान क्रांतिकारी थे। उन्होंने जनरल डायर को मारने की शपथ ली और उसे इंग्लैंड की धरती पर जाकर मारा। आजादी की लड़ाई हमें अनेक कुर्बानियों के बाद मिली है। हम आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं, वह ज्ञात-अज्ञात बलिदानियों के कारण है। इसलिए युवाओं को उनके जीवन से प्रेरित होकर देशसेवा करनी चाहिए।
नशा सामाजिक बुराई, इसका खात्मा जरूरी : दुग्गल
लोकसभा सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि नशा इस समय समाज में एक बुराई के रूप में हमारे बीच है। हमें इस नशे रूपी दानव से लड़कर समाज को साफ सुथरा बनाना होगा। आजादी के 75 साल पूरे हो गए हैं और यह आजादी हमें अनेक कुर्बानियों से मिली है। शहीदों की याद के बिना आजादी अधूरी है। उन्होंने लोगों से हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने का आह्वान भी किया। सांसद ने भूना व रतिया में कंबोज धर्मशाला के लिए पांच-पांच लाख रुपये तथा डेरा बाबा भूमण शाह के लिए 11 लाख रुपये सांसद कोटे से देने की घोषणा की।
पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आएं युवा : बाबा ब्रह्मदास
कार्यक्रम में डेरा बाबा भूमण शाह के गद्दीनशीन संत बाबा ब्रह्मदास महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल शहीदों और संतों के प्रति आस्था व विश्वास रखते हैं। उसी का परिणाम है कि हम इतने बड़े स्तर पर महान क्रांतिकारी का बलिदान दिवस मना रहे हैं। उन्होंने युवाओं से पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान करते हुए कहा कि वे एक-एक पौधा जरूर लगाएं। पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी बढ़ाएं।

शहीदों के दिखाए मार्ग पर चलें : बराला
हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन सुभाष बराला ने कहा कि आजादी की लड़ाई लड़ने वाले लोगों ने विपरीत परिस्थितियों में भी काम किया है। देश को आजाद कराने में जिन लोगों ने अपनी कुर्बानी दी है, उनमें से महान क्रांतिकारी शहीद ऊधम सिंह शिरोमणि कहलाए। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे शहीदों के दिखाए मार्ग पर चलें। देश की मजबूती व एकता के लिए काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed