{"_id":"6a5d0be6066b9c3f79094c3f","slug":"sex-racket-busted-at-hotel-fir-registered-against-operato-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-157665-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Sun, 19 Jul 2026 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 19 Jul 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
टोहाना। शहर के पुरानी पुन्नी फैक्टरी के पास स्थित होटल पेरिस में शनिवार शाम को पुलिस ने छापा मारकर अनैतिक गतिविधियों का भंडाफोड़ किया है। डीएसपी जयभगवान के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान एक युवक और एक युवती को संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा है। पुलिस ने होटल संचालक जींद जिले के गांव कालवन निवासी राजीव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
उप पुलिस अधीक्षक जयभगवान को इंस्पेक्टर कुलदीप से सूचना मिली थी कि होटल में लड़कियां बुलाकर गलत गतिविधियां करवाई जा रही हैं। इस पर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। जांच में सामने आया कि युवती एक हजार रुपये लेकर गलत कार्य कर रही थी। इसमें से 500 रुपये होटल संचालक ले रहा था। प्रारंभिक जांच में दोनों के टोहाना क्षेत्र से बाहर के निवासी होने की बात सामने आई है।
पुलिस ने होटल संचालक राजीव के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 की धारा 3, 4 और 5 के तहत कार्रवाई की है। डीएसपी जयभगवान ने कहा कि शहर में किसी भी तरह की अनैतिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस क्षेत्र में लगातार निगरानी रख रही है।