{"_id":"68c9a69b6272c8d6b9016d14","slug":"sewerage-manholes-from-anaj-mandi-to-tohana-road-pose-a-danger-there-is-a-fear-of-accident-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-140453-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: अनाजमंडी से टोहाना रोड तक सीवरेज मैनहोल बने खतरा, हादसे का रहता है डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: अनाजमंडी से टोहाना रोड तक सीवरेज मैनहोल बने खतरा, हादसे का रहता है डर
Tue, 16 Sep 2025 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 16 Sep 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
भूना। अनाजमंडी से टोहाना रोड पर टूटे हुए सीवरेज मैनहोल को दिखाते हुए व्यापारी मोलू राम रूलहानिय
भूना। टोहाना रोड से अनाज मंडी तक डाली गई नई सीवरेज लाइन अब लोगों के लिए खतरा बनती जा रही है। इस लाइन के कई मैनहोल के ढक्कन टूट चुके हैं, जिसके कारण हर समय हादसे का भय बना रहता है।
सबसे ज्यादा परेशानी उन व्यापारियों और दुकानदारों को हो रही है, जिनकी दुकानें इस रोड पर स्थित हैं। उनका कहना है कि कई बार मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों को शिकायत करने के बावजूद भी इन टूटे हुए मैनहोल की मरम्मत नहीं की गई है।
व्यापारियों व दुकानदारों ने मांग की है कि जल्द से जल्द इन मैनहोल पर मजबूत ढक्कन लगाए जाएं, ताकि आने-जाने वाले लोग और वाहन चालकों को राहत मिल सके। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते मांग पर एक्शन नहीं हुआ तो तो वह विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
व्यापारी मोलू राम रूलहानिया, राजेश कुमार, जगदीश चंद्र, हवा सिंह, मनोज कुमार, नरेश कुमार, राहुल कुमार, रणधीर सिंह, रामनिवास समेत कई लोगों ने बताया कि कुछ महीने पहले ही मार्केटिंग बोर्ड की ओर से टोहाना रोड से अनाज मंडी तक सीवरेज लाइन डाली गई थी। अधिकारियों और ठेकेदार की मिलीभगत के चलते काम की गुणवत्ता से समझौता किया गया। इसका नतीजा यह हुआ कि नई सीवरेज लाइन के मैनहोल कुछ ही समय में टूटने लगे हैं।
मार्केटिंग बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता बक्शीश कंबोज का कहना है कि ठेकेदार को टूटे हुए मैनहोल के ढक्कनों को तुरंत ठीक कराने के निर्देश दिए हैं। जल्द ही सभी खराब मैनहोल ठीक करवा दिए जाएंगे।