{"_id":"667323da57c1b5c0d1072138","slug":"seven-year-old-child-found-suffering-from-dengue-three-new-cases-found-so-far-in-the-district-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-118228-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: डेंगू पीड़ित मिला सात वर्षीय बच्चा, जिले में अब तक तीन नए केस मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: डेंगू पीड़ित मिला सात वर्षीय बच्चा, जिले में अब तक तीन नए केस मिले
विज्ञापन
फतेहाबाद में डेंगू को लेकर डोर टू डोर सर्वे करते हुए स्वास्थ्यकर्मी
फतेहाबाद। जिले में डेंगू केस अभी से बढ़ने शुरू हो गए हैं। गांव महमड़ा निवासी सात वर्षीय बच्चा डेंगू पीड़ित मिला है। बच्चे को बुखार होने पर अग्रोहा मेडिकल में दाखिल करवाया गया। यहां पर जांच के दौरान डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में अब तक डेंगू के तीन नए केस मिल चुके है। इसमें दो बच्चे शामिल है।
बुधवार को रिपोर्ट आने के बाद सिविल सर्जन कार्यालय ने टीम को भेजकर सर्वे करवाया है। सर्वे में परिवार की ट्रेवलिंग हिस्ट्री नहीं मिली है, लेकिन आसपास क्षेत्र में पानी का ठहराव मिला है। जहां पर दवाई का छिड़काव करवाया गया है। इसके अलावा आसपास क्षेत्र में 50 लोगों के खून की स्लाइड बनाई गई है। डेंगू केस मानसून के बाद बढ़ने शुरू होते हैं लेकिन इस बार मानसून से पहले भयंकर गर्मी में आने शुरू हो गए हैं। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने टीमों को अलर्ट किया है। जिले में तीन माह में हुए रैपिड सर्वे में 6 हजार से ज्यादा बुखार केस मिल चुके हैं।
डेंगू को लेकर जिले में स्थिति
वर्ष मरीज मिले
2015 189
2016 38
2017 419
2018 56
2019 29
2020 35
2021 993
2022 154
2023 89
2024 3
कोट
डेंगू पीड़ित एक बच्चा मिला है, टीम को भेजकर सर्वे करवाया गया है। सर्वे में परिवार की ट्रेवलिंग हिस्ट्री नहीं मिली है। लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक किया जा रहा है। 300 से ज्यादा जगह पर लारवा मिल चुका है, जिसको लेकर नोटिस दिए गए है।
विज्ञापन
-डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम विशेषज्ञ