फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Seven thousand voters increased in nine months

Fatehabad News: नौ माह में हुई सात हजार मतदाताओं की बढ़ोतरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Seven thousand voters increased in nine months
फतेहाबाद में मतदान करने के लिए पहुंचे मतदाता। फाइल फोटो
फतेहाबाद। जिले में प्रत्येक वर्ष मतदाताओं की संख्या बढ़ रही है। वोट बनवाने के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से अभियान चलाया जाता है। इस अभियान के तहत जिले में जनवरी 2024 से लेकर सितंबर 2024 में मतदाताओं की संख्या 7,318 बढ़ी है। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या में 4,747 और महिला मतदाताओं की संख्या में 2,564 की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन


इसके बाद अब जिले में कुल 7,18,349 मतदाता है। इसमें से युवा मतदाता जिनकी आयु 18 वर्ष से लेकर 30 वर्ष तक है, ऐसे मतदाताओं की संख्या 1,83,087 हैं। वहीं 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं की संख्या में 14,301 मतदाता है। गौरतलब है कि प्रशासन की तरफ से बूथ स्तर अधिकारियों के माध्यम से घर-घर जाकर सत्यापन के बाद मतदाता सूची को दुरुस्त किया गया है।
विज्ञापन


इसके बाद जिले में पुरुष मतदाताओं की संख्या तीन लाख से पार पहुंच गई है। संशोधित मतदाता सूची में पिछले वर्ष सितंबर माह तक 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले मतदाताओं के नाम शामिल किए हैं। सामान्य तौर पर हर वर्ष 5 जनवरी को संशोधित मतदाता सूची जारी होती है, लेकिन इस वर्ष मतदाता सूची में संशोधन कार्य पूरा नहीं हो पाया है। जिले में वर्ष 2024 में नए मतदाता जिनकी आयु 18 वर्ष पूरी हो चुकी है। ऐसे मतदाताओं ने अपनी नई वोट बनवाई है। इसमें महिलाओं के मुकाबले पुरुषों की संख्या में संख्या में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में जनवरी 2024 से लेकर सितंबर 2024 तक मतदाता आंकड़े

विधानसभा-कुल-पुरुष-महिला-बढ़ोतरी



टोहाना-2,31,884-127181-110100-3287



रतिया-227487-118810-108670-1296



फतेहाबाद-258978-136452-122516-2587








जिले में पिछले एक वर्ष में करीब सात हजार वोट बढ़े हैं। प्रत्येक वर्ष नए-नए मतदाताओं को वोटर कार्ड वितरित किए गए हैं। अब सितंबर 2024 के बाद नए मतदाताओं की सूची जारी नहीं की गई हैं। ऐसे में उम्मीद है कि नए मतदाताओं की संख्या में और बढ़ोतरी हुई है।



-राजकुमार, नायब तहसीलदार, चुनाव, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed