फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Seven rounds for third grade student

तीसरी कक्षा की छात्रा ने लिए सात फेरे

Fri, 23 May 2014 12:37 AM IST
fatehabad
fatehabad Updated Fri, 23 May 2014 12:37 AM IST
विज्ञापन

भट्टू कलां में रेलवे स्टेशन के पीछे रहने वाले एक परिवार ने अपनी नाबालिग लड़की की शादी गांव में ही रहने वाले युवक के साथ कर दी। युवक ड्राइवर है। गुप्त सूचना के आधार पर महिला एवं बाल संरक्षण अधिकारी रेखा अग्रवाल ने लड़की को उसके घर से बरामद कर लिया। लड़की की काउंसलिंग करने पर उसने खुद बताया किया कि उसके परिजनों ने गुपचुप तरीके से उसकी शादी गांव से बाहर किसी मंदिर में करा दी। हद तो तब हो गई जब 20 मई को जिला महिला एवं बाल संरक्षण अधिकारी के नोटिस देने के बावजूद उसी दिन लड़की के घरवालों ने उसकी शादी कर दी।

विज्ञापन

        
भट्टू कलां में रहने वाले लड़की के पिता रवींद्र और मां रेखा रानी ने 20 मई को अपनी नाबालिग लड़की की शादी गांव के ही धर्मवीर पुत्र सत्यवीर के साथ कर दी। गांव में किसी को शादी की भनक नहीं लगे, इसलिए नाबालिग की शादी गांव से बाहर मंदिर में कर दी गई। इसके बाद लड़की को लड़के और उसके परिजनों के साथ विदा कर दिया। ससुराल में सारे रीति-रिवाज पूरा करने के बाद 21 मई को लड़की के ससुराल वालों ने उसे मायके भेज दिया परंतु किसी ने इसकी जानकारी जिला महिला एवं बाल संरक्षण अधिकारी रेखा अग्रवाल को दी। रेखा अग्रवाल की टीम ने गांव पहुंचकर लड़की को उसके घर से बरामद कर लिया। लड़की की काउंसलिंग करने पर पता चला कि नोटिस देने के बाद उसी रात को उसकी शादी गांव के ही 19 वर्षीय धर्मवीर के साथ कर दी गई। धर्मवीर गांव का ही रहने वाला है।
विज्ञापन


तीसरी कक्षा में पढ़ती है नाबालिग
नाबालिग लड़की तीसरी कक्षा में पढ़ती है। लड़की के पिता का देहांत हो चुका है। लड़की मां और लड़की दोनों मजदूरी कर अपना पेट पालते हैं। लड़की ने काउंसलिंग के दौरान स्वीकार किया कि उसकी शादी 20 मई को हो गई थी जबकि पहले उसकी शादी 25 मई को तय कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोटिस देने वाले दिन ही शादी
जिला महिला एवं बाल संरक्षण अधिकारी रेखा अग्रवाल ने बताया कि लड़की की 25 मई की शादी होने की सूचना पर हमने 20 मई को गांव में दबिश दी थी और लड़की के घर नोटिस देकर गए थे कि अगर नाबालिग लड़की की शादी कि तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पर नोटिस को दरकिनार करते हुए परिजनों ने लड़की की शादी उसी दिन करा दी और लड़की को विदा कर दिया।

जिला महिला एवं बाल संरक्षण अधिकारी ने बताया कि नाबालिग की काउंसलिंग के बाद उसे मजिस्ट्रेट सुमित्रा कादियान की अदालत में पेश किया गया पर मजिस्ट्रेट ने बिना मुकदमा दर्ज किए नाबालिग का बयान लेने से मना कर दिया।



एसपी को देंगे रिपोर्ट
रेखा अग्रवाल ने बताया कि लड़की और उसके परिजनाेें की काउंसलिंग कर ली गई है। लड़की और उसकी मां ने शादी की बात स्वीकार की है। अब यह रिपोट पुलिस अधीक्षक के सामने पेश की जाएगी। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed