फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Seven people, including three women, sentenced to one year in jail for attacking police

Fatehabad News: पुलिस पर हमला करने की दोषी तीन महिलाओं सहित सात लोगों को एक साल कैद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jan 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Seven people, including three women, sentenced to one year in jail for attacking police
फतेहाबाद। पुलिस अधिकारियों पर हमला कर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के तीन महिलाओं सहित सात दोषियों को न्यायिक दंडाधिकारी निधि बैनीवाल की अदालत ने एक-एक साल की कैद व 35-35 हजार जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

फतेहाबाद सदर थाना पुलिस ने तीन सितंबर 2016 को चपलामोरी निवासी संतोष देवी, लीला देवी, कैला देवी, रमेश उर्फ जग्गू, भाल सिंह, प्रदीप उर्फ दीपला, मानक चंद के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने, मारपीट करने के आरोप में केस दर्ज किया था। पुलिस के अनुसार चपलामोरी में एएसआई जगदीश चंद्र व अन्य पुलिस अधिकारी आरोपी रमेश उर्फ जग्गू को गिरफ्तार करने गए थे। पुलिस को दी शिकायत में एएसआई जगदीश चंद्र ने बताया कि तीन सितंबर 2016 को वह हेड कांस्टेबल दलीप सिंह, सिराजुद्दीन, ईएसआई धर्मवीर सिंह चपलामोरी गांव में आरोपी रमेश उर्फ जग्गू की तलाश में गए थे। आरोपी रमेश उर्फ जग्गू के खिलाफ सदर थाना फतेहाबाद एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। जब पुलिस पार्टी चपलामोरी के चौकीदार रमेश के साथ आरोपी रमेश उर्फ जग्गू की ढाणी पहुंचे और आने का मकसद बताया तो आरोपियों ने पुलिस पार्टी को गालियां देते हुए उन पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने रमेश उर्फ जग्गू को पकड़ने में बाधा पहुंचाई। इस पर आरोपी रमेश मौके से नरमे के खेत में भाग गया। अदालत ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के पश्चात आरोपी रमेश उर्फ जग्गू, भाल सिंह, प्रदीप उर्फ दीपला, मानकचंद, संतोष देवी, लीला देवी व कैला देवी को दोषी करार देते हुए उनको एक-एक साल की कैद व 35-35 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed