फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Seven matches of the Under-17 cricket league were played

Fatehabad News: अंडर-17 क्रिकेट लीग के 7 मैच खेले गए

Sun, 13 Sep 2026 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 13 Sep 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
Seven matches of the Under-17 cricket league were played
अंडर-17 क्रिकेट लीग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को सम्मानित करते हुए आयोजक :आयोजक
रतिया। राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चल रही अंडर-17 क्रिकेट लीग के तीसरे दिन सात रोमांचक मुकाबले खेले गए। दिनभर चले मैचों में युवा खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
विज्ञापन

पहले मुकाबले में शर्मा सुपर स्ट्राइकर्स ने अग्रवाल किंग्स के खिलाफ जीत दर्ज की। जगदीप को शानदार प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। दूसरे मुकाबले में रतिया ईगल्स ने आनंद रॉयल्स को 123 रन से हराया। रतिया ईगल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 188 रन बनाए जबकि आनंद रॉयल्स की टीम 65 रन पर सिमट गई। रवतेज सिंह बारा को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
विज्ञापन

तीसरे मुकाबले में तूफान इलेवन ने जिवा एंड युवी टाइगर्स को पांच विकेट से हराया। जश्न को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। चौथे मुकाबले में ओलंपिक स्पोर्ट्स टाइगर्स ने केआर गुज्जर आर्मी को पांच विकेट से मात दी। जशन भुल्लर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांचवें मुकाबले में सतीश चैंपियंस ने अग्रवाल किंग्स को सात विकेट से हराया। हिमांशु जांगड़ा को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। छठे मुकाबले में खोखर एंड रूपल आर्मी ने तेजस ब्लास्टर को शिकस्त दी। राघव ठकराल सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे। दिन के अंतिम मुकाबले में शर्मा सुपर स्ट्राइकर्स ने चोपड़ा ब्रदर्स को हराया।

इस अवसर पर माइग्रेशन मास्टर्स के प्रबंध निदेशक अमन वधवा समेत कई लोग मौजूद रहे। सरदारेवाला स्पोर्ट्स अकादमी के कोच राजविंदर सिंह सिक्का को युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण और मार्गदर्शन देने के लिए सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन अमन अरोड़ा, हरप्रीत भुल्लर और वीर पाल कलोठा की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed