{"_id":"630a58dfcf3efa38917d1acc","slug":"seven-cows-died-due-to-lumpi-68-new-cases-found-fatehabad-news-hsr6402628162","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंपी से सात गायों की मौत, 68 नए केस मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंपी से सात गायों की मौत, 68 नए केस मिले
विज्ञापन
फतेहाबाद। लंपी पॉक्स से जिले में सात और गायों की मौत हो गई। वहीं, 68 नए केस सामने आए हैं। राहत की बात यह है कि जिले में पिछले चार दिनों से लंपी के केस कम आ रहे हैं और रिकवरी रेट बढ़ रहा है। लंपी से पशुओं का रिकवरी रेट बढ़कर अब साढ़े 68 फीसदी पहुंच गया है। वहीं तीसरे दिन 13 हजार पशुओं को लंपी से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई गई।
फतेहाबाद में शनिवार को लंपी पॉक्स से सात गायों की मौत हुई है। जिले के गांव चुलीकलां, लहरियां में दो-दो तथा अयाल्की, रतिया व टोहाना में एक-एक गाय की लंपी से मौत हुई है। जिले में लंपी से अब तक 77 गायों की मौत हो चुकी है। जिले में शनिवार को लंपी के 68 नए मामले सामने आए हैं। जिससे लंपी के कुल केस अब जिले में 2108 तक पहुंच गए हैं।
1745 पशु हुए ठीक
लंपी के मिले अब तक के 2108 केसों में से 1745 पशु ठीक हो चुके हैं। लंपी से पशुओं का रिकवरी रेट बढ़कर साढ़े 68 फीसदी तक पहुंच गया है। 653 पशुओं का अभी भी इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
तीसरे दिन लगी 13 हजार वैक्सीन
जिले में लंपी बचाव के लिए दूसरे चरण में आई 64 हजार 500 डोज में से अब तक 37 हजार पशुओं को लंपी का टीका लगाया जा चुका है। शनिवार को 13 हजार पशुओं को लंपी से बचाव की डोज लगी है। पशुपालन विभाग ने एक लाख आठ हजार पशुओं को डोज लगाने का लक्ष्य रखा हुआ है और इससे पहले चरण में 22 हजार 200 पशुओं को लंपी वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है।
कोट
मौसम में बदलाव व गर्मी से लंपी का प्रकोप पिछले चार दिनों में कम देखने को मिला है। चार दिनों से लंपी के केस कम आ रहे हैं, वहीं रिकवरी रेट भी बढ़ा है। अब रिकवरी रेट बढ़कर साढ़े 68 फीसदी हो गया है। वैक्सीनेशन का कार्य भी जोरों से जारी है। जिले में सात गायों की मौत हुई है और 68 नए केस सामने आए हैं।
-डॉ. सुखविंद्र गिल, उपनिदेशक, पशुपालन विभाग, फतेहाबाद।