{"_id":"64305cedf66944c76b09e9b8","slug":"service-of-lab-assistant-accused-of-molesting-student-terminated-fatehabad-news-c-21-1-100754-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: छात्रा के साथ छेड़छाड़ के आरोपी लैब सहायक की सेवा समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: छात्रा के साथ छेड़छाड़ के आरोपी लैब सहायक की सेवा समाप्त
विज्ञापन
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग ने शहर के नजदीकी गांव में दसवीं कक्षा की छात्रा के साथ स्कूल में छेड़छाड़ करने के आरोपी अनुबंध पर तैनात लैब सहायक की संविदा समाप्त कर दी है। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी कर दिए हैं। आरोपी लैब सहायक पर शहर थाना में छेड़छाड़ के आरोप में मामला दर्ज हुआ था। इसको लेकर शिक्षा विभाग ने संबंधित लैब सहायक पर कार्रवाई की है।
क्षेत्र के एक राजकीय उच्च विद्यालय में 27 मार्च को पीड़ित छात्रा के परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा किया था। आरोप था कि छात्रा को फोन करके स्कूल में बुलाया गया। जब छात्रा स्कूल आई तो यहां पर दो ही छात्राएं थीं। एक छात्रा को कुर्सी लेने के लिए आरोपी लैब सहायक ने भेज दिया और फिर उसके साथ छेड़छाड़ की थी।
कोट
स्कूल के लैब सहायक पर छेड़छाड़ के आरोप लगे थे। लैब सहायक अनुबंध पर तैनात था। शिक्षा विभाग ने आरोपी की सेवाएं समाप्त कर दी है।
-दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी