फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Sent obscene messages to a female bank employee, case registered

Fatehabad News: महिला बैंककर्मी को भेजे अश्लील मैसेज, मामला दर्ज

Tue, 20 May 2025 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 20 May 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Sent obscene messages to a female bank employee, case registered
टोहाना। बैंक में काम करने वाली महिला कर्मचारी के फोन पर अश्लील फोटो व मैसेज भेजने का मामला सामने आया है। जिसकी शिकायत शहर पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महिला बैंककर्मी ने बताया कि नरवाना के गांव अमरगढ़ निवासी विकास नैन उसे बहुत परेशान कर रहा था जिससे वह मानसिक तौर पर बहुत तंग हो चुकी थी।
विज्ञापन

पारिवारिक समझौते के चलते उनमें रजामंदी से समझौता हो गया था, लेकिन आरोपी ने एक दिन बाद ही उसे फिर से परेशान करना शुरू कर दिया। महिला के अनुसार आरोपी ने अलग-अलग नंबर से उसके पास अश्लील फोटो और मैसेज भेज दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि नैन ने उसकी फोटो से छेड़छाड़ करके उसके घरवालों के पास और बैंक के स्टाफ के पास सोशल मीडिया पर भेज दी, साथ ही धमकी दी है कि ये फोटो सबको भेज देगा। उसने बताया कि आरोपी उसे धमकी भरे ऑडियो मैसेज भी भेज रहा है। शहर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 319 (2) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed