{"_id":"6425c65684f6ccd75300a6e7","slug":"sensation-spread-in-the-village-after-seeing-the-dead-body-tied-with-a-scarf-from-the-window-of-the-room-fatehabad-news-c-21-1-93866-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: कमरे की खिड़की से दुपट्टा से बंधा शव देखकर गांव में फैली सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: कमरे की खिड़की से दुपट्टा से बंधा शव देखकर गांव में फैली सनसनी
विज्ञापन
गांव लधुवास में महिला की निर्मम हत्या के मामले में जांच के लिए पहुंची एसपी आस्था मोदी व फोरेंसि
फतेहाबाद। गांव लधुवास में पति द्वारा पत्नी की वीभत्स तरीके से की गई हत्या ने गांव में सनसनी फैला दी। गांव की चौपाल के कमरे की खिड़की से महिला का दुपट्टे से बंधा शव देखकर हर कोई सहम गया। मरने के बाद भी महिला के शव की दुर्गति हुई है। फतेहाबाद से डॉ. जोगिंद्र के नेतृत्व में पहुंची फोरेंसिक टीम को कुत्ते द्वारा मुंह को नोचने की आशंका भी है। गौरतलब है कि गांव लधुवास निवासी हरभेज सिंह ने बुधवार रात को अपनी दिव्यांग पत्नी वीरपाल कौर के सिर में ईंट मारकर निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को घर के पास ही बनी चौपाल के कमरे की खिड़की से दुपट्टे से बांध दिया।
दो बेटियों के सिर से उठा मां का साया, पिता भी रहेगा जेल में
वीरपाल कौर व हरभेज सिंह की दो बेटियां हैं। इनमें बड़ी बेटी खुशी 10 साल की है जबकि छोटी बेटी नेहा मात्र छह साल की है। दोनों बेटियों के सिरे से मां का सारा उठ चुका है। अब पिता को भी पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है, जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा। ऐसे में दोनों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। दोनों बेटियां भी मां की विभत्स हत्या के बाद से सहमी हुई हैं।
मां-बाप व भाई हालात देखकर फुट पड़े
वीरपाल कौर की हत्या की सूचना जैसे ही उसके मायके गांव काहनगढ़ में दी गई तो पिता मेला सिंह, मां गुरमीत कौर व भाई बुटा सिंह गांव लधुवास में पहुंचे। मां-बाप व भाई वीरपाल कौर की निर्मम हत्या को देखकर फुट पड़े। बुटा सिंह के बयान पर ही पुलिस ने हरभेज सिंह के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
कोट
इस मामले में पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर हरभेज सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसे शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। हत्या का कारण चरित्र पर शक ही है।
-कुलदीप सिंह, प्रभारी, सदर थाना रतिया