{"_id":"69dfc72c7062b7589209511f","slug":"self-census-process-starts-from-today-citizens-will-be-able-to-fill-in-census-details-themselves-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-152067-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: स्व-गणना प्रक्रिया आज से शुरू, नागरिक खुद भर सकेंगे जनगणना विवरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: स्व-गणना प्रक्रिया आज से शुरू, नागरिक खुद भर सकेंगे जनगणना विवरण
Wed, 15 Apr 2026 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 15 Apr 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। हरियाणा राज्य में स्व-गणना प्रक्रिया 16 अप्रैल से शुरू हो रही है। नागरिक आधिकारिक पोर्टल https://se.census.gov.in पर जाकर अपनी जनगणना संबंधी जानकारी स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के तहत दी गई जानकारी पूरी तरह गोपनीय और सुरक्षित रखी जाएगी और इसका उपयोग केवल सांख्यिकीय और विकासात्मक उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। स्व-गणना प्रक्रिया के बाद 1 मई से 30 मई 2026 तक मकान सूचीकरण और सत्यापन का कार्य होगा, जिसमें प्रगणक (गणनाकर्मी) नागरिकों द्वारा भरी गई जानकारी का सत्यापन करेंगे।
डीसी डॉ. विवेक भारती ने बताया कि स्व-गणना प्रक्रिया डिजिटल गवर्नेंस को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह प्रक्रिया नागरिकों को शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज करने का मौका देती है, और यह सुविधा मोबाइल, टैबलेट या कंप्यूटर के माध्यम से आसानी से उपलब्ध होगी। इस दौरान प्रत्येक परिवार को एक यूनिक आईडी दी जाएगी, जिसका उपयोग सत्यापन के समय किया जाएगा।
स्व-गणना की सरल प्रक्रिया
नागरिकों को स्व-गणना के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा:
आधिकारिक पोर्टल https://se.census.gov.in/ पर जाएं।
मोबाइल नंबर और ओटीपी से लॉगिन/पंजीकरण करें।
डिजिटल मानचित्र पर अपने घर का स्थान चिन्हित करें।
परिवार के सभी सदस्यों का विवरण दर्ज करें।
आवास और सुविधाओं से संबंधित जानकारी भरें।
जानकारी की समीक्षा करें और फॉर्म सबमिट करें।
अपनी एसडी आईडी प्राप्त करें और सत्यापन के समय इसे प्रदान करें।
33 प्रश्नों के माध्यम से जुटाई जाएगी जानकारी
स्व-गणना प्रपत्र में लगभग 33 प्रश्न शामिल होंगे, जिनमें परिवार के सदस्यों का विवरण, मकान की स्थिति (ग्रामीण/शहरी), पेयजल, बिजली, स्वच्छता, शिक्षा व सामाजिक-आर्थिक जानकारी शामिल होगी। मोबाइल नंबर देना अनिवार्य रहेगा। डीसी ने बताया कि इस बार जनगणना में आधुनिक जीवनशैली से जुड़े पहलुओं को भी शामिल किया गया है जैसे इंटरनेट व स्मार्टफोन की उपलब्धता, टीवी, रेडियो, कंप्यूटर/लैपटॉप, वाहन (साइकिल, मोटरसाइकिल, कार), डिजिटल कनेक्टिविटी शामिल हैं।