फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Selection trial for the district team for senior and junior state hockey competition, 135 players showed their strength

Fatehabad News: जिला हॉकी टीम के लिए ट्रायल, 135 खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दम

Mon, 10 Feb 2025 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 10 Feb 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Selection trial for the district team for senior and junior state hockey competition, 135 players showed their strength
सीनियर एवं जूनियर स्टेट हॉकी चैंपियनशिप को लेकर गांव बैजलपुर में ट्रायल देने के लिए पहुंचे ​खिल
भूना। सीनियर और जूनियर स्टेट हॉकी चैंपियनशिप को लेकर जिला टीम का रविवार को चयन ट्रायल लिया गया। जिसमें अलग-अलग तीन वर्गों की टीम के खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। ट्रायल में 135 खिलाड़ियों ने दम दिखाया।
विज्ञापन


जिला हॉकी एसोसिएशन के सचिव रण सिंह ने बताया कि बैजलपुर हॉकी मैदान रविवार को 11वीं सब जूनियर व 18वीं जूनियर तथा 36वीं सीनियर महिला स्टेट चैंपियनशिप के लिए चयन ट्रायल के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को चयनित किया गया है। टीम के खिलाड़ी 18 से 25 फरवरी तक हिसार में प्रस्तावित हॉकी चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन दिखाएंगे।
विज्ञापन


टीम के चयन ट्रायल के दौरान हॉकी कोच जितेंद्र ढिल्लो व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी पवन ओला, वरिष्ठ खिलाड़ी संदीप कुमार की देखरेख में किया गया। उन्होंने बताया कि 11वीं सब जूनियर व 18वीं जूनियर तथा 36वीं सीनियर महिला स्टेट चैंपियनशिप के लिए फतेहाबाद जिले के 135 खिलाड़ियों ने ट्रायल में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रायल प्रतियोगिता के बाद 18-18 खिलाड़ियों की तीनों ही टीमों के लिए चयनित किया गया। ट्रायल में बैजलपुर गांव के अतिरिक्त धारणिया व बड़ोपल इत्यादि कई गांवों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस मौके पर बैजलपुर के सीनियर हॉकी खिलाड़ी संदीप नैन, संदीप ओला, कृष्ण कुमार, संदीप बेनीवाल, कोच विकास कुमार, अनिल कुमार, अजब सिंह, प्रदीप कुमार, अनिल बारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed