फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Seeks report on drug-related deaths this year

Fatehabad News: इस वर्ष नशे से हुई मौतों के बारे में रिपोर्ट मांगी

Tue, 11 Nov 2025 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 11 Nov 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Seeks report on drug-related deaths this year
मार्केट कमेटी कार्यालय में मजदूरों की समस्याएं सुनते हुए हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन
रतिया। हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन डॉ. रविंद्र बलियाला ने मंगलवार को मार्केट कमेटी कार्यालय में अनाज मंडी में कार्यरत मजदूरों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि धान खरीद कार्य में मजदूरों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो और उनकी शिकायतों का निपटान पारदर्शिता, संवेदनशीलता व त्वरित कार्रवाई के साथ किया जाए।
विज्ञापन


डॉ. बलियाला ने मार्केट कमेटी सचिव को 10 दिन के भीतर मंडी व दुकानों में काम कर रहे लेबर की रिपोर्ट, चौकीदारों की रिपोर्ट, गेट पास और मजदूरों की पेमेंट संबंधी विवरण आयोग को भेजने का आदेश दिया। इसके साथ ही उन्होंने मजदूरों के लिए पीने का पानी, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में चेयरमैन ने रतिया में नशे के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई और पुलिस विभाग को 1 जनवरी 2025 से नशे के कारण हुई मृत्यु और एससी/एसटी के तहत दर्ज मामलों की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट के आधार पर अधिकारियों से मामले में जवाब तलब किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर जिला कल्याण अधिकारी विनोद चावला, मार्केट कमेटी सचिव राजकुमार, फूड एंड सप्लाई इंस्पेक्टर सुरेश कुमार, वेयरहाउस मैनेजर सोमबीर, विज्ञान सागर बाघला, पारस सिंगला, उमाकांत सिंगला और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed