फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Second building will be searched for District Headquarters College, review done on shortage of staff

Fatehabad News: जिला मुख्यालय महाविद्यालय के लिए तलाशा जाएगा दूसरा भवन, स्टाफ की कमी पर हुई समीक्षा

Sat, 24 Aug 2024 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 24 Aug 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Second building will be searched for District Headquarters College, review done on shortage of staff
राजकीय महिला महाविद्यालय भोडिया खेड़ा में प्राचार्यों की बैठक लेते उच्चर ​शिक्षा विभाग के अ​धिक
फतेहाबाद। जिले के राजकीय महाविद्यालयों में नया सत्र शुरू होने के साथ शैक्षणिक और स्टाफ की स्थिति जानने के लिए शुक्रवार को उच्चतर शिक्षा विभाग की डिप्टी डायरेक्टर नीलम पूनिया और अंजलि ने प्राचार्यों की बैठक ली। बैठक में महिला महाविद्यालय भोडिया खेड़ा में जिला मुख्यालय महाविद्यालय की कक्षाएं चलने का मुद्दा उठा।
विज्ञापन

महिला महाविद्यालय के अधिकारियों ने कहा कि भवन की कुछ जगह जिला मुख्यालय महाविद्यालय ने ली है और कुछ जगह विधानसभा चुनाव के लिए ली गई है। ऐसे में छात्राओं की पढ़ाई बाधित हो रही है। डिप्टी डायरेक्टर नीलम पूनिया ने जिला मुख्यालय महाविद्यालय के प्राचार्य विवेक सैनी को दूसरी जगह तलाश करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वहीं प्राचार्य विवेक सैनी ने कहा कि दूसरा भवन तलाश करने का प्रयास जारी है। बैठक में अलग-अलग महाविद्यालयों के प्राचार्य प्रेम कुमार मेहता, लखबीर कौर, सुरेंद्र ज्याणी, सतबीर सांगा, सुमित्रा सांगवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा महिला महाविद्यालय भोडिया खेड़ा का निरीक्षण भी किया। बैठक में डिप्टी डायरेक्टर नीलम पूनिया ने महाविद्यालयों में स्टाफ को लेकर रिपोर्ट ली। पूनिया ने कहा कि नया सत्र शुरू हो चुका है और विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित नहीं होनी चाहिए। इसलिए जहां स्टाफ की कमी है वहां पर दूसरे महाविद्यालय के स्टाफ की ड्यूटी लगाई जाए। उन्होंने कहा कि स्टाफ की अलग-अलग दिन ड्यूटी लगाई जाए।

वंचित महाविद्यालय में शुरू होंगी स्मार्ट क्लास रूम

बैठक में स्मार्ट क्लास रूम को लेकर भी चर्चा हुई। जिला मुख्यालय महाविद्यालय और केटी कॉलेज रतिया में स्मार्ट क्लास रूम सुविधा न होने पर अधिकारियों कहा कि यहां भी जल्द व्यवस्था की जाए।

नैक को लेकर ली रिपोर्ट

उच्चतर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने प्राचार्यों से नैक के निरीक्षण को लेकर रिपोर्ट ली। भोडिया खेड़ा के राजकीय महिला महाविद्यालय का निरीक्षण पिछले साल हो चुका है और अब भट्टूकलां महाविद्यालय का होना है। अधिकारियों ने कहा कि जहां भी नैक को लेकर निरीक्षण होना है वहां तैयारियां पूरी कर लें।


जिले में ये हैं राजकीय महाविद्यालय
राजकीय महिला महाविद्यालय भोडिया खेड़ा
राजकीय महाविद्यालय जिला मुख्यालय
राजकीय महिला महाविद्यालय रतिया
राजकीय महाविद्यालय रतिया
राजकीय महाविद्यालय भट्टूकलां
राजकीय महाविद्यालय भूना
आईजी राजकीय महाविद्यालय टोहाना


उच्चतर शिक्षा विभाग के अधिकारियों की टीम ने बैठक ली है। बैठक में स्टाफ की कमी को पूरा करने के लिए चर्चा हुई। अधिकारियों ने जहां कमी है वहां पर अपने स्तर पर व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्राचार्यों से अलग-अलग विषयों पर राय भी ली गई है। - प्रेम कुमार मेहता, जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed