{"_id":"65b679189c84ec5eda0a6b0d","slug":"second-accused-of-robbery-and-murder-of-cattle-traders-sent-to-jail-fatehabad-news-c-127-1-shsr1015-111900-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पशु व्यापारियों से लूट और हत्या के दूसरे आरोपी को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पशु व्यापारियों से लूट और हत्या के दूसरे आरोपी को भेजा जेल
विज्ञापन
रतिया। गांव सरदारेवाला की पशु बिक्री मंडी में पशु व्यापारियों पर हमला कर लाखों रुपये की नगदी लूटने के प्रयास व हत्या के मामले में पकड़े गए आरोपी हिसार के गांव ढंढूर निवासी सुरेश कुमार की जमानत अवधि समाप्त होने पर पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया। जहां अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया है। पुलिस को इस मामले में तीसरे आरोपी हिसार निवासी सुमित उर्फ काली की तलाश है। इस मामले में एक आरोपी सरवरपुर निवासी बलजीत को पहले ही पुलिस हिसार जेल भेज चुकी है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि रिमांड के दौरान सुरेश की निशानदेही पर आरोपी सुमित के ठिकानों पर दबिश दी गई थी परंतु वह पुलिस के हाथ नहीं चढ़ा, लेकिन पुलिस लगातार उसकी लोकेशन ट्रेस कर रही है तथा जल्द ही वह पुलिस की गिरफ्त में होगा। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपी सुरेश ने हरियाणा, पंजाब व राजस्थान में अनेकों लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने की बात कबुली है तथा गांव सरदारेवाला गांव में लगने वाली पशु मंडी में भी वह अपने साथियों के साथ लूटपाट के इरादे से आया था, लेकिन अपने साथी बलजीत सहित मौके पर ही पकड़ा गया था। सुमित इस दौरान भागने में सफल रहा था।
ये था मामला
ज्ञात रहे की 23 जनवरी शाम को गांव सरदारेवाला गांव में लगने वाली पशु मंडी में तीन लुटेरे एक बाइक पर सवार होकर आए और गांव नंगल निवासी पशु व्यापारी उपदेश उर्फ दाऊ तथा धोलु से पिस्तोल के बल पर करीब 6 लाख रुपये लूट लिए और भागने लगे। जब उन्होंने शोर मचाया तो आसपास खड़े ग्रामीणों ने लुटेरों को घेर लिया अपने को घिरता देख लुटेरों ने पिस्तौल से फायरिंग करनी शुरू कर दी और लुटेरे बाइक पर भागने लगे तो ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया इस दौरान हाथापाई में एक लुटेरा सुमित मौके से भागने में सफल हो गया जबकि दो लुटेरों को पशु व्यापारी और आसपास के लोगों ने काबू कर लिया हालांकि इस दौरान हुई हाथापाई और फायरिंग में धोलूराम के पांव और उपदेश के हाथों में गोली लगी तथा व्यापारियों के सहयोगी जिशान ने उसको पकड़ना चाहा तो आरोपी ने उसे धक्का मार दिया और नीचे गिरने से जिशान की मौत हो गई थी।