फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Second accused of house theft arrested, confessed to eight incidents of theft during interrogation

Fatehabad News: मकान में चोरी करने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में आठ चोरी की घटनाएं स्वीकारी

Sat, 10 Aug 2024 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 10 Aug 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Second accused of house theft arrested, confessed to eight incidents of theft during interrogation
पुलिस गिरफ्त में चोरी का आरोपी विकास
टोहाना। शहर पुलिस ने भूना रोड पर मकान में घुसकर चोरी करने के मामले में दूसरे आरोपी को आंबेडकर चौक के पास से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान पंजाब के गांव खनौरी निवासी विकास के रूप में हुई है। इससे पहले पुलिस ने इस मामले में खनौरी निवासी कर्मबीर को काबू किया था, जिससे पूछताछ के आधार पर विकास को पकड़ा है। इस मामले का तीसरा आरोपी सूरज अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि 15 जुलाई को प्रीत विहार निवासी संदीप कुमार ने शिकायत दी थी कि वह परिवार के साथ रिश्तेदारी में गया था। रात को जब उसने अपने घर के कैमरे चेक किए तो देखा कि कुछ युवक उसके घर में घुसे हुए थे। चोर सोने-चांदी के गहने व 18 हजार रुपये चोरी कर ले गए। इस मामले में जांच अधिकारी एएसआई मलकीत सिंह की टीम अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पूछताछ के दौरान आरोपी विकास ने बताया कि उसने अपने दोस्त सूरज व कर्मवीर के साथ मिलकर करीब 8 चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

कबूली गई चोरी की घटनाएं

1. करीब 2 महीने पहले पंजाब के खनौरी में परचून की दुकान से 10,000 रुपये चोरी किए।

2. करीब 2 महीने पहले खनौरी में एक मोटरसाइकिल शिव मंदिर के पास से चोरी की।

3. करीब एक माह पहले हिसार से एक मोटरसाइकिल चोरी की।

4. करीब 3 महीने पहले खनौरी की शिव मंदिर कॉलोनी से 50,000 रुपये चोरी किए।

5. करीब 3 महीने पहले मतोली पंजाब से एक घर से करीब 2 तोले सोना चोरी किया।

6. करीब एक साल पहले नरवाना के गढ़ी में घर से सोना व 25,000 रुपये चोरी किए।

7. करीब एक साल पहले कैथल जिले के कलायत में एक घर से सोना व चांदी चोरी किए।

8. करीब 3 साल पहले अनदाना पंजाब से सोना व 45000 हजार रुपये चोरी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed