फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Second accused arrested for trying to commit fraud wearing police uniform

Fatehabad News: पुलिस की वर्दी पहनकर ठगी की कोशिश करने के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Second accused arrested for trying to commit fraud wearing police uniform
भूना। हरियाणा पुलिस की वर्दी पहनकर और नकली नोटों की गड्डियां लेकर ठगी की कोशिश करने के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान अशोक उर्फ सन्नी, गांव बोबुआ, जिला हिसार के रूप में हुई। इस मामले में पुलिस पहले ही मुख्य आरोपी विकास को गिरफ्तार कर चुकी थी।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने 15 फरवरी को ठगी का मुकदमा दर्ज किया था। सब-इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार बिश्नोई के नेतृत्व में टीम बस स्टैंड के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान उकलाना की तरफ से तीन युवक मोटरसाइकिल पर आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रोकने का इशारा किया तो वे घबरा गए और मोटरसाइकिल मोड़ने लगे। शक होने पर पुलिस ने पीछा किया। दो युवक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए, लेकिन एक को मौके पर ही पकड़ लिया गया। उसकी पहचान विकास के रूप में हुई।
विज्ञापन


विकास ने हरियाणा पुलिस की वर्दी पहनी हुई थी। पुलिस ने उसके पास से हरियाणा पुलिस की कैप, ''चिल्ड्रन बैंक ऑफ इंडिया'' के 500 के नकली नोटों की गड्डियां और आठ सफेद कागज की गड्डियां बरामद कीं। पांच गड्डियों में दो-दो नकली 500 के नोट थे और अंदर 96-96 सफेद कागज लगे थे। सफेद गड्डियों के किनारों पर केसरी रंग लगा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जांच में पाया कि यह ठगी की कोशिश का मामला था। जांच अधिकारी एएसआई भूपेंद्र सिंह ने अशोक उर्फ सन्नी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अशोक ने अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed