{"_id":"68544e7a5b6cc4d5d008c266","slug":"sdo-of-electricity-corporation-arrested-while-taking-50-thousand-bribe-from-former-councilor-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-135757-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पूर्व पार्षद से 50 हजार रिश्वत लेते बिजली निगम का एसडीओ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पूर्व पार्षद से 50 हजार रिश्वत लेते बिजली निगम का एसडीओ गिरफ्तार
Thu, 19 Jun 2025 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 19 Jun 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
फोटो_विजिलेंस गिरफ्त में निगम एसडीओ धर्मवीर सिंह
टोहाना (फतेहाबाद)। एंटी करप्शन ब्यूरो फतेहाबाद की टीम ने शहरी बिजली निगम के एसडीओ धर्मवीर सिंह को पूर्व पार्षद राजीव बंसल से 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 500 और 100 रुपये के नोट बरामद किए गए हैं।
पूर्व पार्षद राजीव बंसल ने बताया कि बाबा दिन के नाम से खल बीज की दुकान है, जिसका कनेक्शन लेने के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि एसडीओ ने कनेक्शन लेने की एवज में डेढ़ लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी। 60 हजार में डील पक्की हो गई थी, जिसके बाद निगम ने 9 जून को कनेक्शन लगा दिया था। अब एसडीओ उसे और रिश्वत देने के लिए परेशान कर रहा था। एसडीओ के रवैये से त्रस्त होकर उसने विजिलेंस को सूचना दी।
डीएसपी जुगल किशोर ने बताया कि पूर्व पार्षद राजीव बंसल ने शिकायत की थी कि उसने अपनी फैक्टरी के लिए बिजली का कनेक्शन आवेदन किया था। कनेक्शन देने के नाम पर उसे बार-बार परेशान किया जा रहा था। वीरवार को एंटी करप्शन ब्यूरो फतेहाबाद की टीम ने आरोपी एसडीओ को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। इस मामले में अन्य अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी।