फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   SDMs should inspect grain markets : DC

अनाज मंडियों का निरीक्षण करें एसडीएम : डीसी

Wed, 15 Oct 2025 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 15 Oct 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
SDMs should inspect grain markets : DC
फतेहाबाद। लघु सचिवालय सभागार में अधिकारियों की बैठक लेते उपायुक्त डॉ. विवेक भारती। सूचना विभाग
फतेहाबाद। उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने कहा कि सरकार की ओर से धान खरीद एवं फसल प्रबंधन को लेकर जो दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, उनकी पूर्ण पालना सुनिश्चित की जाए। वह बुधवार को लघु सचिवालय सभागार में फसल खरीद और अवशेष प्रबंधन की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि मंडियों में किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आनी चाहिए। प्रत्येक मंडी में साफ-सफाई, पेयजल, बिजली और तोल प्रणाली की व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए। उपायुक्त ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि वे व्यक्तिगत रूप से मंडियों का निरीक्षण करें और किसी भी प्रकार की समस्या का समाधान मौके पर करें। उपायुक्त ने राजस्व अधिकारियों की मासिक बैठक में लंबित जमाबंदी, गिरदावरी व रिकवरी केसों की रिपोर्ट की प्रगति की समीक्षा की। उपायुक्त ने निर्देश दिए 15 दिनों के अंदर शादी पंजीकरण की फाइल की स्वीकृति दी जाएं। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित मामलों का समयबद्ध निपटारा किया जाए और जनता को समय पर सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे किसानों को पराली प्रबंधन के आधुनिक उपकरणों का उपयोग करने के लिए प्रेरित करें। पुलिस, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, कृषि, पंचायत, शिक्षा और राजस्व विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर काम करने के लिए कहा गया बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग ढालिया, एसडीएम आकाश शर्मा, राजेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, नगराधीश गौरव गुप्ता आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed