फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   SDM's instruction to issue notice to shopkeepers who encroach

Fatehabad News: एसडीएम का अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को नोटिस देने का निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
SDM's instruction to issue notice to shopkeepers who encroach
पुराना बस स्टैंड के आसपास दुकानदारों द्वारा किया गया अतिक्रमण। 
रतिया। एसडीएम जगदीश चंद्र ने रतिया नगरपालिका के अधिकारियों को अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों का नोटिस देने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्य मार्गों पर दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को जल्द से जल्द हटाया जाए। जो दुकानदार अतिक्रमण हटाने में लापरवाही बरतता है, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एसडीएम जगदीश चंद्र को टोहाना रोड, बुढलाड़ा रोड, फतेहाबाद रोड और मेन बाजार में दुकानदारों द्वारा दुकानों के आगे सामान रखकर अतिक्रमण करने की शिकायत मिल रही है। इस कारण शहर में सारा दिन जाम लगा रहता हैं। अब फतेहाबाद रोड और बुढलाड़ा रोड पर ठेकेदार सड़क का निर्माण कर रहा है। इस कारण एक साइड पर रोड को बंद किया गया है। मगर दुकानदारों के अतिक्रमण के कारण जाम की स्थिति पैदा हो रही है।
विज्ञापन


पुराना बस स्टैंड के आसपास और सुखचैन माइनर नहर के पास भी दुकानों के आगे सामान रख कर अतिक्रमण किया गया है। शिकायतों को देखते हुए एसडीएम जगदीश चंद्र ने नगरपालिका सचिव को निर्देश दिए हैं कि जो दुकानदार अतिक्रमण कर रहे हैं, उनको नोटिस दिए जाएं और उनका अतिक्रमण हटाया जाए। जो दुकानदार बार-बार अतिक्रमण कर रहा है, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed