फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   SDM tasted the mid-day meal during school inspection and checked its quality

Fatehabad News: एसडीएम ने निरीक्षण में मिड-डे मील चख जांची गुणवत्ता

Tue, 29 Jul 2025 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 29 Jul 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
SDM tasted the mid-day meal during school inspection and checked its quality
रतिया। ढाणी जाखन दादी में स्थित सरकारी स्कूल में मंगलवार को पहुंचे एसडीएम ने निरीक्षण कर व्यवस्थाएं जांची। उन्होंने विद्यालय परिसर की सफाई व्यवस्था और विद्यार्थियों को दिए जाने वाला मिड-डे मील चख गुणवत्ता जांची।
विज्ञापन

एसडीएम ने क्लास रूम, हाजिरी रजिस्टर व कर्मचारियों की उपस्थिति जांची जो ठीक मिली। उन्होंने स्कूल में विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं और शिक्षा के स्तर के निरीक्षण करने के अलावा विद्यार्थियों के सीखने का स्तर भी जांचा। उन्होंने शिक्षकों की कार्यप्रणाली की समीक्षा करने के लिए छात्रों से विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे।
विज्ञापन

इसके अलावा उन्होंने विद्यार्थियों को श्यामपट्ट (बोर्ड) पर पढ़ाया और कठिन विषयों को सरल तरीके से समझाने का प्रयास किया। एसडीएम ने शिक्षकों से विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली और स्कूल में आ रही समस्याओं को भी सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed