फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   SDM stopped two trucks of rice

Fatehabad News: बाहरी राज्यों से चावल आने की शिकायत पर एसडीएम ने रुकवाए दो ट्रक

Fri, 08 Nov 2024 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 08 Nov 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
SDM stopped two trucks of rice
रतिया में चावल आपूर्ति की जांच करते एसडीएम जगदीश चंद्र और टीम के सदस्य। 
रतिया। क्षेत्र में उत्तर प्रदेश और बिहार सहित दूसरे राज्यों से चावल लाकर राइस मिलों में लगाए जाने की शिकायत मिलने के बाद वीरवार दोपहर बाद एसडीएम जगदीश चंद्र ने भूना रोड पर बाहर से आने वाले चावलों की जांच की।
विज्ञापन

इस दौरान एसडीएम की टीम ने बाहरी राज्यों से आए चावल के दो ट्रकों को रोककर उनकी जांच की। जांच के दौरान पाया कि दोनों ट्रक दिल्ली से चावल लेकर आए थे और उनके पास रतिया के दो निजी ट्रेडिंग कंपनी के बिल थे। जिस पर मार्केट कमेटी ने दोनों के बिल कब्जे में लेकर जांच के लिए जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक को भेज दिया। डीएफएससी दो दिन में बिलों की जांच कर रिपोर्ट देंगे।
विज्ञापन

एसडीएम जगदीश चंद्र को कुछ दिन से सूचना मिल रही थी कि बाहरी राज्यों से चावल के ट्रक लाकर रतिया के राइस मिल में अवैध रूप से सप्लाई किए जाते हैं। वीरवार दोपहर बाद उन्होंने भूना रोड पर नाकेबंदी कर आने जाने वाले ट्रकों की जांच शुरू कर दी। उनके साथ मार्केट कमेटी सचिव नरेंद्र कुंडू भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने दो चावल के ट्रकों की जांच की और उनके ड्राइवर से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वे दिल्ली से चावल भरकर लाए हैं और रतिया के दो निजी ट्रेडिंग कंपनी के पास जाने हैं। जब बिलों की जांच की गई तो एक बिल एफसीआई का कटा हुआ था, जो निजी फर्म सावन इंटरप्राइजेज के नाम था। इस बिल के माध्यम से 349.80 क्विंटल चावल मंगाया गया था जबकि दूसरा बिल बजरंग ट्रेडर रतिया के नाम था।

इसमें 345.74 क्विंटल चावल था। दोनों बिल जांच के लिए भेजे गए हैं। एसडीएम ने दो दिनों में बिलों की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम जगदीश चंद्र ने बताया कि बाहरी राज्यों से चावल लाकर राइस मिल में लगाए जाने की शिकायतें मिल रही है। इन शिकायतों के आधार पर जांच की गई थी और दो ट्रक के बिल कब्जे में लिए गए हैं। दोनों बिलों की जांच के लिए डीएफएससी को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed