{"_id":"62643d563f04184223311124","slug":"sdm-sahiba-you-should-take-care-of-our-college-the-management-committee-should-not-be-allowed-to-enter-fatehabad-news-hsr629857321","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम साहिबा! हमारे कॉलेज को आप संभाल लें, प्रबंधन समिति को घुसने ही न दिया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम साहिबा! हमारे कॉलेज को आप संभाल लें, प्रबंधन समिति को घुसने ही न दिया जाए
विज्ञापन
टोहाना में प्रदर्शनकारी छात्राओं से बातचीत करने पहुंचीं एसडीएम डॉ. चिनार चहल।
- फोटो : Fatehabad
टोहाना। रतिया रोड स्थित दुर्गा महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने शनिवार को महाविद्यालय प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। छात्राओं ने प्रबंधन पर मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध न करवाने के आरोप लगाते हुए रतिया रोड को जाम कर दिया। छात्राएं कड़ी धूप में पांच घंटे तक सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करती रही। इन छात्राओं के प्रदर्शन को स्टाफ सदस्यों का भी साथ मिला।
जाम खुलवाने पहुंची एसडीएम डॉ. चिनार चहल के सामने अपनी समस्याएं सुनाते हुए छात्राओं ने कहा कि एसडीएम साहिबा हमारे कॉलेज को आप संभाल लें। प्रबंधन समिति को तो कॉलेज में घुसने ही न दिया जाए क्योंकि प्रबंधकों के पास छात्राओं को सुविधा उपलब्ध करवाने का समय नहीं है। वे तो सिर्फ मंत्रियों और नेताओं की चमचागिरी करने में ही लगे रहते हैं। बाद में एसडीएम द्वारा पांच सदस्यीय कमेटी गठित करके सोमवार तक समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन छात्राओं को देकर जाम खुलवाया गया।
बिजली-पानी की नहीं सुविधा, कॉलेज की सभी बसें खराब
छात्रा सिमरन, लवप्रीत, रणजीत कौर, आंचल, मंजू, संजना, आरती, मीना, पूजा, रमन, सीमा, मनजीत सहित कई प्रदर्शनकारी छात्राओं ने कहा कि कॉलेज में बिजली व पीने के पानी तक की सुविधा नहीं है। छात्राओं को आसपास के गांवों से लाने वाली बसें भी खराब हैं। छात्राओं ने कहा कि उनसे 25 से 30 हजार रुपये तक सालाना फीस ली जाती है, लेकिन सुविधाएं जीरो है। उन्हें पानी भी कॉलेज से बाहर जाकर पीना पड़ता है। कॉलेज के कमरों की सफाई खुद करनी पड़ती है।
विज्ञापन
बड़े स्तर पर मिलता है दान, करवा दी एफडी
एसडीएम डॉ. चिनार चहल, डीएसपी शाकिर हुसैन, तहसीलदार रमेश कुमार छात्राओं की समस्या जानने पहुंचे। इस दौरान स्टाफ सदस्य राजबाला ने एसडीएम से कहा कि टोहाना क्षेत्र से महाविद्यालय प्रबंधन समिति को बड़े स्तर पर दान मिलता है। इस दान का विजिलेंस से ऑडिट होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रबंधन समिति ने दान की एफडी करवा दी है। कॉलेज में काम कर रहे चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को पिछले दो महीने से सैलरी नहीं दी जा रही है।
प्रिंसिपल के पास भी एक नया पैसा खर्च करने की पावर नहीं
इस दौरान कॉलेज प्रिंसिपल किरण मंगला ने भी कहा कि उन्हें प्रबंधन समिति ने एक नया पैसा भी किसी को देने की पावर नहीं दी है। इसलिए वह अपने स्तर पर कोई काम नहीं करवा पाती हैं।
एक घंटे तक एसडीएम की प्रबंधन समिति के साथ चली बैठक
छात्राओं से बातचीत करने के बाद उनके पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को साथ लेकर एसडीएम, डीएसपी व तहसीलदार महाविद्यालय प्रबंधन समिति के साथ बैठक करने पहुंचे। प्रबंधन समिति ने प्रशासनिक अधिकारियों को कॉलेज के ऊपरी मंजिल पर बने ऑडिटोरियम में बैठा दिया। ऑडिटोरियम में बिजली की कोई सुविधा नहीं मिली। अधिकारियों को गर्मी में ही बैठा रहना पड़ा। हालांकि, कॉलेज प्रधान चूड़िया राम गोयल कर्मचारियों को जनरेटर चलाने के लिए कहते रहे, लेकिन जनरेटर भी खराब मिला। बैठक में एसडीएम ने प्रधान चूड़िया राम गोयल से यह भी कहा कि यदि आपकी समिति कॉलेज को नहीं संभाल सकती तो इसे आप सरकार को हैंडओवर करवा दीजिए।
कोट
हमने प्रशासन से सोमवार तक छात्राओं व स्टाफ सदस्यों की समस्याओं का समाधान करने के लिए समय मांगा है। अगर सोमवार तक समाधान नहीं हुआ तो इसके बाद प्रशासन जो चाहे वो फैसला ले सकता है।
-चूड़िया राम गोयल, प्रधान, दुर्गा महाविद्यालय प्रबंधन समिति
महाविद्यालय की छात्राओं व स्टाफ सदस्यों से जुड़ी समस्याओं के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। प्रबंधन समिति को सभी समस्याओं का सोमवार तक समाधान करने का समय दिया है। आगामी फैसला इसके बाद लेंगे।
-डॉ. चिनार चहल, एसडीएम, टोहाना

टोहाना में रतिया रोड पर जाम लगाकर बैठीं छात्राएं।- फोटो : Fatehabad