{"_id":"6892458972c936a06a055cd5","slug":"sdm-inspected-the-school-of-village-brahmanwala-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-138047-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: एसडीएम ने गांव ब्राह्मणवाला के स्कूल का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: एसडीएम ने गांव ब्राह्मणवाला के स्कूल का किया निरीक्षण
Tue, 05 Aug 2025 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 05 Aug 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
गांव ब्राह्मणवाला के राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल के निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत से जानकारी ल
रतिया। गांव ब्राह्मणवाला के राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में खस्ताहाल कमरे व अध्यापकों की कमी के चलते विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने की खबर पर संज्ञान लेते हुए एसडीएम ने मंगलवार को स्कूल का दौरा किया। इस दौरान एसडीएम ने सुरेंद्र ने स्कूल का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने खस्ताहाल कमरों को भी देखा और स्कूल स्टाफ व गांव की पंचायत को बुलाकर पूरी जानकारी ली। उन्होंने स्कूल स्टाफ को निर्देश दिए की खस्ताहाल हुए कमरों की जगह को समतल करवाए ताकि भविष्य में इनसे होने वाले किसी हादसे को टाला जा सके। उन्होंने पंचायत को भी आश्वासन दिया कि वह इन कमरों के निर्माण का प्रस्ताव जिला उपायुक्त के संज्ञान में लाकर जल्द समस्या का समाधान करवाएंगे।
इस दौरान एसडीएम ने स्कूल में हाजिरी रजिस्टर भी चेक किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सुरेंद्र सिंह अलग-अलग कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से मिले और उनसे मिड डे मील और अन्य व्यवस्थाओं के बारे में चर्चा की। एसडीएम ने विद्यार्थियों से प्रश्न पूछकर उनके पढ़ाई के स्तर की भी जांच की।