फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   SDM inspected the offices and checked the arrangements.

Fatehabad News: एसडीएम ने कार्यालयों का निरीक्षण कर जांची व्यवस्था

Mon, 27 Oct 2025 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 27 Oct 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
SDM inspected the offices and checked the arrangements.
वि​​भिन्न कार्यालायों का निरीक्षण करते हुए एसडीएम आकाश शर्मा। सूचना विभाग।
टोहाना। एसडीएम आकाश शर्मा ने सोमवार को लघु सचिवालय स्थित विभिन्न विभागों के कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालयों में कार्यप्रणाली, उपस्थिति, स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने अधिकारियों और कर्मचारियों को समय की पाबंदी, जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी कार्यालय समय पर पहुंचें, जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुने और उनका समाधान तत्परता से करें।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि कार्यालय में आने वाले नागरिकों के साथ शालीनता और सम्मान का व्यवहार किया जाए। एसडीएम आकाश शर्मा ने विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी ली और निर्देश दिए कि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ बिना किसी देरी के उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने फाइलों व अभिलेखों की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी रिकॉर्ड व्यवस्थित, अद्यतन और सुचारू रूप से संधारित रहें। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लघु सचिवालय परिसर की स्वच्छता व्यवस्था और शौचालयों की स्थिति का भी निरीक्षण किया।

उन्होंने नियमित सफाई और रखरखाव सुनिश्चित करने व कर्मचारियों को समय पालन, पारदर्शिता लाने के निर्देश दिए। सभी अधिकारी व कर्मचारी इन सिद्धांतों को अपनी कार्यशैली का हिस्सा बनाएं ताकि लोगों को बेहतर सेवाएं मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed