{"_id":"692f2aed8deab9b30c01fb0b","slug":"sdm-inspected-the-night-shelter-in-the-community-center-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-144606-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: एसडीएम ने सामुदायिक केंद्र में रैन बसेरे का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: एसडीएम ने सामुदायिक केंद्र में रैन बसेरे का किया निरीक्षण
Tue, 02 Dec 2025 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 02 Dec 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
रैन बसेरे का निरीक्षण करनगर पालिका अधिकारियों को निर्देश देते हुए एसडीएम सुरेंद्र सिंह,स्त्रो
रतिया। एसडीएम सुरेन्द्र सिंह ने मंगलवार को नगरपालिका के सामुदायिक केंद्र व रैन बसेरे का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने नगर पालिका अधिकारियों को रैन बसेरे में ठहरने वाले नागरिकों के लिए सभी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
एसडीएम ने रैन बसेरे में लोगों को ठंड से बचाने के लिए सभी जरूरी सुविधाएं और साफ-सफाई सहित अन्य सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। एसडीएम सुरेन्द्र सिंह ने सामुदायिक केंद्र में पार्क, जिम के साथ-साथ वॉलीबाल मैदान सहित सभी प्रकार की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कहा सामुदायिक केंद्र और पार्क की नियमित साफ-सफाई की उचित व्यवस्था होनी चाहिए। इस दौरान नगरपालिका सचिव शुभम कुमार, सफाई निरीक्षक ओंकार, बृजलाल कनिष्ठ अभियंता, सफाई दरोगा मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।