फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   SDM did surprise inspection of school buses

Fatehabad News: एसडीएम ने स्कूल बसों का किया औचक निरीक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
SDM did surprise inspection of school buses
रतिया में स्कूल वाहनों का निरीक्षण करते हुए एसडीएम जगदीश चंद्र 
रतिया। एसडीएम जगदीश चंद्र ने शुक्रवार को रतिया में निजी स्कूल बसों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान बसों में स्पीड गवर्नर, बसों पर पीला पेंट, संचालक का नाम, फिटनेस प्रमाणपत्र, चालक का वैध लाइसेंस, आधार नंबर व मोबाइल नंबर आदि जरूरी दस्तावेज की जांच की गई। हालांकि, निरीक्षण में स्कूली बसों की जांच में ज्यादा कमी नहीं पाई गई।
विज्ञापन


एसडीएम जगदीश चंद्र ने निजी स्कूल संचालकों को सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी का अनुसरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी निजी स्कूल संचालक सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के अनुसार ही वाहन चलाएं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी स्कूल बसों की चेंकिग की जाएगी। यदि किसी स्कूल बस में नियमों की अवहेलना पाई जाती है तो संबंधित बस का चालान किया जाएगा।
विज्ञापन


साथ ही कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जा सकती है। ऐसे में सभी स्कूल संचालक सभी नियमों की पालना करते हुए ही बसों का संचालन करें। इस अवसर पर उनके साथ डीएसपी संजय बिश्नोई, प्रिंसिपल शशि प्रकाश सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।एसडीएम जगदीश चंद्र ने बताया कि शुक्रवार को तीन स्कूलों की बसों की स्कूलों में पहुंचकर जांच की है। उन्होंने स्कूल संचालकों को और बस चालकों को स्पीड की लिमिट सहित अन्य दिशा निर्देश दिए हैं। सोमवार से अन्य स्कूलों की भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed