{"_id":"67fab0388eed8a8b7307f538","slug":"sdm-assures-councilors-development-work-will-be-done-in-every-ward-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-132175-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: एसडीएम का आश्वासन, हर वार्ड में होंगे काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: एसडीएम का आश्वासन, हर वार्ड में होंगे काम
Sat, 12 Apr 2025 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 12 Apr 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
नगर पालिका कार्यालय में पार्षदों की बैठक लेते हुए एसडीएम सुरेश कुमार : संवाद
तिया। नगर पालिका में पार्षदों की आपसी खींचतान के चलते पिछले 2 महीने में पांच बार बजट बैठक स्थगित होने के बाद शनिवार को एसडीएम सुरेश कुमार ने पार्षदों के साथ नगर पालिका में बैठक की। इस दौरान उन्होंने बजट पास करने को लेकर आ रही समस्याओं के निराकरण का प्रयास किया।
हालांकि एसडीएम सुरेश कुमार ने इस बैठक को पार्षदों से मेलजोल को लेकर इसे मात्र औपचारिक बैठक ही बताया। बैठक में नगर पालिका चेयरपर्सन प्रीति खन्ना और वाइस चेयरमैन जोगिंदर नंदा शिरकत करने नहीं पहुंचे। बैठक में एसडीएम ने पार्षदों से बजट प्रस्ताव को पास करने को लेकर आ रही अड़चनों के बारे में बातचीत की। इस पर पार्षदों ने शहर में विकास कार्य न होने तथा पिछले 3 वर्ष के बजट का हिसाब किताब न देने सहित अपने-अपने वार्डों में सफाई व्यवस्था न होने का मुद्दा उठाया।
जिस पर एसडीएम सुरेश कुमार ने सफाई व्यवस्था को लेकर नगर पालिका अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि नगर पालिका सचिव समय-समय पर सफाई व्यवस्था की मीटिंग करें और उन्हें इसकी रिपोर्ट पेश करें। एसडीएम ने पार्षदों को आश्वासन दिया कि उन्हें हर वर्ष के बजट का पूर्ण हिसाब दिया जाएगा। उन्होंने बैठक में मौजूद सभी पार्षदों से कहा कि वह अपने-अपने वार्ड के विकास कार्यों की लिस्ट उन्हें लाकर दें। जिन्हें बजट बैठक में पास करवाया जाएगा।
विज्ञापन
बैठक में पार्षद विजय गर्ग, अजमेर सिंह ने आरोप लगाया कि नगर पालिका की जमीन पर कई लोगों द्वारा अवैध कब्जा किए गए हैं। इस पर एसडीएम सुरेश कुमार ने सचिव शुभम कुमार को कहा कि वह नगर पालिका की खाली पड़ी जमीन पर जल्द चहारदीवारी करवा कर वार्ड पार्षदों तथा अधिकारियों की इसकी पूरी जानकारी दें। इसके अलावा पार्षदों द्वारा दिए गए सुझावों के तहत ही भविष्य में टेंडर निकाले जाएं।
बैठक के दौरान पार्षदों ने आश्वासन दिया कि अगर नगर पालिका अधिकारियों द्वारा उनकी मांगों को माना गया तो वह प्रशासनिक अधिकारियों की अध्यक्षता में हुई बैठक में बजट को पास करवाने में सहयोग करेंगे। बैठक के दौरान नगर पालिका सचिव शुभम कुमार, पार्षद विजय गर्ग, अजमेर सिंह, सतपाल, गौरव शर्मा, धीरज जिंदल, हैप्पी सैनी, अजय गुप्ता तथा पार्षद प्रतिनिधि जसवीर चौहान मनदीप शर्मा, करनैल सिंह मौजूद रहे।