{"_id":"6413562a2aaecf4b1800f364","slug":"screws-on-the-defaulter-consumer-who-does-not-pay-the-water-bill-notices-will-be-issued-to-defaulters-of-more-than-10-thousand-fatehabad-news-c-21-1-81153-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पानी बिल न भरने वाले डिफाल्टर उपभोक्ता पर शिकंजा, 10 हजार से ज्यादा के बकायादारों को जारी होंगे नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पानी बिल न भरने वाले डिफाल्टर उपभोक्ता पर शिकंजा, 10 हजार से ज्यादा के बकायादारों को जारी होंगे नोटिस
Thu, 16 Mar 2023 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 16 Mar 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में पानी बिल रिकवरी के लिए रणनीति तैयार करते हुए अधिकारी
फतेहाबाद। पानी-सीवरेज का बिल न भरने वाले शहर के उपभोक्ताओं पर जनस्वास्थ्य विभाग शिकंजा कसने जा रहा है। उपभोक्ताओं को जनस्वास्थ्य विभाग नोटिस जारी कर रहा है। अगर नोटिस के बाद भी बकाया बिल नहीं भरा जाता है तो कनेक्शन काटने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जनस्वास्थ्य विभाग का शहर में करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये पानी बिल बकाया है।
जनस्वास्थ्य विभाग प्रथम चरण में 10 हजार से ज्यादा बकाया बिल के बकायादारों को नोटिस जारी करेगा। इनकी सूची भी तैयार कर ली गई है। फतेहाबाद शहर में 18,385 उपभोक्ता है। इसमें करीब डेढ़ हजार उपभोक्ता ऐसे है जिनका पानी बिल बकाया है। जनस्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक शहर के अशोक नगर, शक्ति नगर, भीमां बस्ती और डीएसपी रोड क्षेत्र में सबसे ज्यादा पानी बिल बकाया है।
शहर में यहां सबसे ज्यादा पानी का बिल बकाया
कॉलोनी बकाया बिल
अशोक नगर 64 लाख
शक्ति नगर 26 लाख
ठाकर बस्ती, बगीची मोहल्ला 20 लाख
भीमां बस्ती 21 लाख
डीएसपी रोड, लाजपत नगर 20 लाख
जिले के शहरों में पानी कनेक्शनों की स्थिति
क्षेत्र कनेक्शन
भूना 5039
फतेहाबाद 18385
जाखल 1066
रतिया 6149
टोहाना 16812
पानी का बिल ऐसे होता है तैयार
जनस्वास्थ्य विभाग ने जिन कनेक्शनों पर मीटर लगे हुए हैं उनका पानी बिल 60 रुपये व बिना मीटर कनेक्शन चल रहे हैं उनका 120 प्रति महीना पानी बिल ले रहा है।
विज्ञापन
मुफ्त की टंकियों ने बनाया डिफाल्टर :
जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा वर्ष 2006 में बांटी गई मुफ्त की टंकियों ने भी उपभोक्ताओं को डिफाल्टर बना दिया। मुफ्त के चक्कर में एक घर में लोगों ने दो से तीन टंकियां जारी करवा ली और जनस्वास्थ्य विभाग ने उनके नाम के कनेक्शन जारी कर दिए। शहरी क्षेत्र के अनुसूचित जाति के लोगों के लिए इंदिरा गांधी पेयजल योजना शुरू की थी। फतेहाबाद शहर में करीब तीन हजार कनेक्शन के साथ 200 लीटर की पानी की टंकी मुफ्त में दी गई थी। विभाग ने पहले इनके लिए 10 रुपये प्रति माह के हिसाब से पानी का बिल तय किया था। लेकिन सरकार ने वर्ष 2013 में नई पॉलिसी जारी की गई। इसके तहत आम पानी के तहत रेट तय किए गए।
जनस्वास्थ्य विभाग ऐसे उपभोक्ताओं को नोटिस जारी कर है जिनका पानी बिल लंबे समय से बकाया है। सूची तैयार कर ली गई है और जल्द ही नोटिस जारी हो जाएंगे। विभाग ज्यादा से ज्यादा पानी बिल की रिकवरी में जुटा है।
- अंचल जैन, एसडीओ जनस्वास्थ्य विभाग